
टेक न्यूज : गूगल पर किसी सेलिब्रिटी को ढूंढ पाना बेहद आसाना होता है। सर्च लिस्ट में उनका नाम डालते ही आ जाता है और आप उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्लिक कर उन्हें फॉलो कर लेते हैं। अगर कोई फेमस है तो उसका नाम आसानी से मिल जाता है। अब सबसे बड़ा सवाल कि क्या गूगल सर्च लिस्ट (Google Search List) में आने के लिए एक्टर-एक्ट्रेस या नेता होना जरूरी है? ऐसा नहीं है, अगर आप चाहें तो गूगल सर्च लिस्ट में आपका नाम भी बेहद आसानी से आ जाएगा। आइए जानते हैं गूगल सर्च लिस्ट में किस तरह खुद का नाम और फोटो ऐड कर सकते हैं..
अब गूगल सर्च लिस्ट में आएगा आपका भी नाम
बता दें कि गूगल की सर्च लिस्ट में आने के लिए आपको फेमस होने की आवश्यकता नहीं है। कोई भी बड़ी आसानी से खुद का नाम गूगल सर्च लिस्ट में शामिल कर सकता है। यह बिल्कुल फ्री होता है। इसके लिए एक रुपए भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इतना ही नहीं गूगल की सर्च लिस्ट में नाम ऐड करने के बाद आप कभी भी किसी भी डिवाइस से सर्च कर सोशल मीडिया लिंक पर पहुंच सकते हैं।
गूगल सर्च लिस्ट में नाम आने से क्या कोई फायदा है
अब एक सवाल और कि क्या गूगल सर्च लिस्ट में नाम आने से कोई फायदा भी होता है? इसका जवाब हां है। गूगल की सर्च लिस्ट में नाम ऐड होने से काफी फायदे होते हैं। कुछ लोग फेमस होने के बाद इस लिस्ट में शामिल होते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आपके फेसबुक, इंस्टाग्राम आईडी पर लोग पहुंच नीहं पाते, ऐसे में गूगल में सर्च करने पर वे डायरेक्ट आपकी आईडी तक पहुंच जाते हैं। इससे आपके फॉलोवर और सब्सक्राइबर आसानी से बढ़ सकते हैं।
Free में गूगल सर्च लिस्ट में एड करें अपना नाम
इसे भी पढ़ें
अब खुद से बनाएं अपना QR Code, बस सेटिंग में करना होगा जरा सा बदलाव
Word फाइल को PDF में Convert करना आसान, चुटकियों में रिजल्ट देता है यह टूल
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News