एलन मस्क की स्टारलिंक भारत में शुरू करने जा रही इंटरनेट सेवा, जानें कितनी हो सकती है कीमत

Published : May 25, 2025, 04:38 PM IST
Elon Musk

सार

एलन मस्क की स्टारलिंक जल्द ही भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू कर सकती है। शुरुआती कीमत ₹840 प्रति माह हो सकती है, लेकिन हार्डवेयर महंगा हो सकता है।

Starlink in India: अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क की स्टारलिंक की सुविधा जल्द ही भारत में मिलेगी। यह कंपनी सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराती है। TOI की रिपोर्ट के अनुसार स्टारलिंक भारती समूह समर्थित यूटेलसैट वनवेब, रिलायंस जियो का एसईएस के साथ संयुक्त उद्यम और ग्लोबलस्टार जैसे अन्य उपग्रह संचार सेवा देने वालों के साथ जल्द ही भारत में अपनी सेवाएं शुरू कर सकती हैं।

अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है कि स्टारलिंक की सेवाएं लेने के लिए ग्राहकों को कितने पैसे देने होंगे। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार स्टारलिंक भारत में 10 डॉलर (लगभग 840 रुपए) प्रति माह की प्रमोशनल रेट पर असीमित डेटा प्लान पेश कर सकती है। स्टारलिंक की कोशिश दुनिया के दूसरे सबसे बड़े दूरसंचार बाजार में अपनी पैठ बनाने की है।

कितनी हो सकती है भारत में स्टारलिंक की कीमत?

उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग की लागत अधिक होने के बाद भी स्टारलिंक यूजर बेस तेजी से बढ़ाने के लिए शुरुआती कीमत कम रखेगी। मध्यम से लंबी अवधी में कंपनी का लक्ष्य 1 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने का है।

ग्लोबल टीएमटी कंसल्टेंसी एनालिसिस मेसन के पार्टनर अश्विंदर सेठी ने बताया है कि स्टारलिंक की रणनीति सेवाओं की कीमत किफायती रखने की है। यह 10 डॉलर से कम हो सकती है। इससे लोग इसे अपनाने को प्रोत्साहित होंगे। ग्राहकों की बड़ी संख्या से कंपनी की लागत निकल सकेगी।

अधिक हो सकती है स्टारलिंक की हार्डवेयर लागत

रिपोर्ट के अनुसार स्टारलिंक की हार्डवेयर लागत अधिक हो सकती है। यह यूजर के लिए बड़ी समस्या हो सकती है। दुनियाभर में स्टारलिंक की हार्डवेयर किट $250 (लगभग 21,300 रुपए) से लेकर $380 (लगभग 32,400 रुपए) तक में मिलती है। इस समय भारत में इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियां इससे बहुत कम लागत पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन देती हैं। इसमें 1 Gbps तक की स्पीड और बंडल OTT ऐप भी मिलते हैं।

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Read more Articles on

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स