Flipkart Big Billion Days 2025: VIP या ब्लैक मेंबरशिप, आपके लिए कौन बेस्ट?

Published : Sep 04, 2025, 04:22 PM IST
Flipkart membership price 2025

सार

Flipkart Big Billion Sale की शुरुआत इस महीने के आखिर में हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी मेंबरशिप की मदद से अर्ली एक्सेस चाहते हैं तो यहां जानें Plus, VIP और Black में कौन आपके लिए बेहतर रहेगी?

Flipkart Big Billion Days 2025: फेस्टिव सीजन को देखते हुए फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन सेल का ऐलान कर दिया है। उम्मीद है कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक से हटकर अन्य केटेगिरी में भी डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी सेल का लाभ उठाने के साथ प्रीमियम एक्सेस लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको Flipkart VIP, Plus और Black सब्सक्रिप्शन के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिन्हें जरूरत और पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है।

Flipkart Plus Membership

इस मेंबरशिप के लिए किसी तरह भी चार्ज नहीं देना पड़ा है। ये एक तरह का फ्री लॉयल्टी प्रोग्राम है। जिसे एक्टिविटी प्रोग्राम से अनलॉक किया जा सकता है। यहां पर हर ऑर्डर पर Super CoinS Cashback मिलती हैं, जिन्हें अगले ऑर्डर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कई सारे बैंक ऑफर्स भी एक्स्प्लोर किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Amazon Great Indian Festival 2025: इन 7 ट्रिक्स से करें स्मार्ट शॉपिंग और ज्यादा बचत

Flipkart VIP Membership

VIP मेंबरशिप यूजर्स के शॉपिंग एक्सपीरियंस को और आसान-सस्ता बनाती है। अगर आप इस मेंबरशिप को चुनते हैं तो पूरे साल के लिए 799 रुपए देने होंगे। इसके अलावा तीन प्लेटफॉर्म फीस देने होती है। फायदे की बात करें तो यहां हर ऑर्डर पर सुपर क्वाइन के साथ 5% अतिरिक्त डिस्काउंट, बड़े सेल इवेंट में अर्ली एक्सेस, 48 घंटे में रिटर्न पिकअप, Cleartrip बुकिंग (फ्लाइट-होटल) पर ऑफर  का लाभ उठा सकते हैं। आप ज्यादा जानकारी के लिए फ्लिपकार्ट विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- iPhone से सैमसंग तक के फोन पर फ्लिपकार्ट दे रहा बंपर ऑफर, 65 हजार तक बचाने का मौका!

Flipkart Black Membership

ये फ्लिपकार्ट की प्रीमियम मेंबरशिप हैं, जो हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुआ है। यहां पर शॉपिंग के साथ ट्रैवल के साथ एंटरटेनमेंट बेनिफिट भी मिलते हैं। अगर आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो हर साल के लिए 1,499 रुपए देने होंगे। यहां पर आपको Free Youtube Subscription, सुपरक्वाइन, टॉप ब्रांड ऑफर्स, 15% तक सेल इवेंट्स में इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, सेल के दौरान अर्ली एक्सेस का मजा उठाएं।

कौन सी मेंबरशिप आपके लिए रहेगी बेहतर ?

  • अगर आप कभी-कभार शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो फ्री और बेसिक बेनिफिट के साथ Flipkart Plus को चुन सकते हैं।
  • रेगुलर शॉपिंग करने की आदत हैं और डिस्काउंट चाहिए तो आप Flipkart VIP को विकल्प बना सकते हैं।
  • शॉपिंग के साथ प्रीमियम बेनिफिट चाहते हैं तो Flipkart Black बढ़िया च्वाइस हो सकता है।

डिस्क्लेमर- यहां पर दी गई सभी जानकारी फ्लिपकार्ट से ली गई है। एशियानेट हिंदी इसका किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता। कोई भी पेमेंट करने से पूर्व कृपया आधिकारिक वेबसाइट उपलब्धता और ऑफर से जुड़ी डिटेल अवश्य जांच लें।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Samsung भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab A11, जानें फीचर्स और कीमत
संचार साथी ऐप: साइबर सुरक्षा या जासूसी? एक्सपर्ट ने बताया सबसे कड़वा सच