Samsung Users के लिए बुरी खबर ! इन दो प्रीमियम फोन में नहीं मिलेंगे सिक्योरिटी अपडेट

Published : Sep 04, 2025, 01:58 PM IST
samsung phones

सार

Samsung ने Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 के लिए मासिक सिक्योरिटी अपडेट बंद कर दिए हैं। अब इन मॉडलों को हर 3 महीने में अपडेट मिलेगा। जानें दोनों फोन की कीमत, फीचर्स और किन पुराने सैमसंग स्मार्टफोन्स में अभी भी मंथली अपडेट मिलेंगे।

Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 में कोई स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बीते दिनों सैमसंग ने मोबाइल अपडेटिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसके बाद गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और फ्लिप 3 मॉडल में किसी तरह का मासिक सिक्योरिटी अपडेट नहीं दिया जाएगा। बता दें कि ये दोनों मोबाइल इंडियन मार्केट में 2021 में पेश किए थे, जिनमें लगातार चार सालों से अपडेट दिए जा रहे थे। हालांकि, अब इन्हें बंद करने का फैसला लिया गया है। खास बात है कि फिलहाल के लिए मंथली अपडेट को कैंसिल किया गया है, हालांकि यूजर्स को अभी भी 3 महीने वाला सिक्योरिटी अपडेट मिलता रहेगा।

सैमसंग के किन फोन में मिलेंगे मंथली अपडेट

एक तरफ सैमसंग ने Z Fold 3 और Z Flip 3 में हर महीने दिए जाने वाले सिक्योरिटी अपडेट को बंद कर दिया है तो दूसरी तरफ अभी बहुत से ऐसे पुराने मॉडल हैं जिनमें सिक्योरिटी अपडेट मंथली देखने को मिलेगा। इनमें Galaxy S20 FE 4G-5G मॉडल, Galaxy S21 5G और S21 के साथ S21 Ultra भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- OnePlus और iQOO को टक्कर आया Realme 15T 5G, जानें कीमत और फीचर्स

Galaxy Z Fold 3 की कीमत और फीचर्स

2021 में Galaxy Z Fold 3 को इंडियन मार्केट में लगभग 74,000 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। ये स्मार्टफोन ब्लैक, पिंक, व्हाइट, क्रीम समेत कई कलर ऑप्शन में आता है।

खासियत

  • 6.2 इंच AMOLED डिस्प्ले
  • 120hz रिफ्रेश रेट
  • Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर
  • 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट
  • 12MP+12MP+12MP रियर कैमरा
  • 10MP+4MP सेल्फी कैमरा
  • 4,400mAh बैटरी विद 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S25 FE धमाका, लॉन्च से पहले ही लीक हुई जबरदस्त डिटेल्स!

Samsung Galaxy Z Flip 3 की खासियत

ये स्मार्टफोन भी 2021 में Z Fold मॉडल के साथ ही पेश किया गया था। इस फोन के 8GB RAM, 128GB वाले वेरिएंट को 69,999 रुपए में पेश किया गया था।

खासियत

  • 6.7 इंच फुल एचडी डिस्प्ले
  • 1.9 इंच कवर स्क्रीन
  • 120hz रिफ्रेश रेट
  • 12MP+12MP रियर कैमरा
  • 3,300mAh बैटरी
  • 15W वायर चार्जिंग सपोर्ट

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Samsung भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab A11, जानें फीचर्स और कीमत
संचार साथी ऐप: साइबर सुरक्षा या जासूसी? एक्सपर्ट ने बताया सबसे कड़वा सच