GTA 6 Price India में ₹5,999 है, लेकिन गेम खेलने के लिए PS5 या Xbox कंसोल, 212GB स्टोरेज, इंटरनेट और अन्य हार्डवेयर पर भी खर्च करना होगा। जानें भारत में GTA 6 Gaming का पूरा बजट और क्यों बढ़ रही है गेमिंग की लागत।

GTA 6 Gaming Cost: GTA 6 का इंतजार खत्म हो चुका है, लेकिन भारत में इस गेम को खेलने का शौक हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठता। गेम के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत ₹5,999 है, मगर असली खर्च इससे कहीं ज्यादा है। अगर आपके पास पहले से गेमिंग कंसोल नहीं है, तो GTA 6 खेलने के लिए करीब 38 हजार से 51 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। कंसोल, इंटरनेट और स्टोरेज का खर्च जोड़ें तो यह शौक किसी लग्जरी से कम नहीं लगता।

GTA 6 Price India: गेम के साथ कंसोल खरीदना भी जरूरी

GTA 6 रॉकस्टार गेम्स की लोकप्रिय फ्रैंचाइजी का नया संस्करण है। इसकी कहानी काल्पनिक राज्य लियोनिडा और वाइस सिटी में जेसन डुवल और लूसिया कैमिनोस के इर्द-गिर्द घूमती है।

  • स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत ₹5,999 और अल्टीमेट एडिशन की ₹7,499 है।
  • Xbox Series S करीब ₹31,990 से शुरू होता है।
  • PlayStation 5 Slim की कीमत लगभग ₹44,990 है।
  • Xbox Series X करीब ₹74,999 का है।
  • Xbox Series S के साथ गेम खरीदने पर करीब ₹37,989 और PS5 Slim के साथ ₹50,989 खर्च होंगे।

GTA 6 System Requirements: इंटरनेट और स्टोरेज का खर्च

  • गेम के लिए 212 GB तक खाली स्टोरेज की जरूरत बताई गई है।
  • कम स्टोरेज वाले यूजर्स को अतिरिक्त ड्राइव खरीदनी पड़ सकती है।
  • टीवी या मॉनिटर, ब्रॉडबैंड और ऑनलाइन गेमिंग सब्सक्रिप्शन का खर्च अलग होगा।

India Gaming Market: हर किसी के बजट में नहीं कंसोल गेमिंग

PwC की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के वीडियो गेम और ई-स्पोर्ट्स बाजार ने 2024 में 2.7 अरब डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया। हालांकि, पारंपरिक कंसोल और PC गेमिंग की कमाई करीब 266 मिलियन डॉलर रही। हार्डवेयर की ऊंची कीमत इसकी बड़ी बाधा है। रिपोर्ट के अनुसार, हाई-एंड कंसोल की कीमत करीब ₹44,000 है, जबकि औसत मासिक वेतन लगभग ₹32,000 है।

Gaming Cost: क्यों महंगे हो रहे हैं वीडियो गेम?

बड़े गेम बनाने में अब कई साल, बड़ी टीमें और एडवांस टेक्नोलॉजी लगती है। 3D ग्राफिक्स, AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी ने लागत बढ़ाई है। इसकी भरपाई के लिए कंपनियां प्रीमियम एडिशन, सब्सक्रिप्शन और अतिरिक्त कंटेंट से कमाई कर रही हैं।