PM Modi GTA 6 Post में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेमिंग स्टाइल में भारत की उपलब्धियां गिनाईं। गरीबी, इंटरनेट, सौर ऊर्जा, स्पेस स्टार्टअप और रक्षा निर्यात के आंकड़ों के जरिए UPA सरकार पर भी निशाना साधा।

PM Modi GTA 6 Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GTA 6 की लोकप्रियता के बीच वीडियो गेम के अंदाज में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर विपक्ष पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस पोस्ट में 2013 के GTA 5 और नए GTA 6 की तुलना करते हुए बताया गया है कि पिछले एक दशक में भारत कितना बदल गया है। गरीबी में कमी से लेकर इंटरनेट की सस्ती कीमत और अंतरिक्ष क्षेत्र की तरक्की तक, पोस्ट में कई बड़े बदलावों का जिक्र है।

PM Modi GTA 6 Post: GTA 5 से GTA 6 तक भारत का सफर और UPA पर तंज

पीएम मोदी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर पोस्ट में लिखा गया, 'भारत अब एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है।'

  • कैप्शन और ग्राफिक्स का अंदाज: पीएम मोदी की पोस्ट में GTA गेम्स वाले 'प्राइसडाउन' फॉन्ट के जरिए दिखाया गया है कि 2013 से अब तक देश कैसे बदला है, साथ ही गरीबी घटने का जिक्र कर पूर्व UPA सरकार पर निशाना साधा गया है।
  • फ्रैजाइल 5 से आगे: पोस्ट में बताया गया है कि 2013 में 'फ्रैजाइल 5' में गिना जाने वाला भारत अब सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
  • इंटरनेट और गेमिंग का कनेक्शन: गेमिंग युवाओं को जोड़ते हुए हाई-स्पीड डेटा की कीमत 308 रुपये प्रति GB से घटकर 7.51 रुपये प्रति GB होने का आंकड़ा भी रखा गया है।

India Growth Story: पोस्ट में गिनाईं ये बड़ी उपलब्धियां

पीएम मोदी की पोस्ट में भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति से जुड़े कई आंकड़े शामिल हैं।

  • अर्थव्यवस्था: भारत को 'Fragile 5' देशों की श्रेणी से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बताया गया।
  • गरीबी: पिछले एक दशक में गरीबी में बड़ी गिरावट का दावा किया गया।
  • स्वच्छता: स्वच्छ भारत मिशन की उपलब्धियों का जिक्र किया गया।
  • सौर ऊर्जा: देश की सौर ऊर्जा क्षमता में हुई बढ़ोतरी दिखाई गई।
  • स्टार्टअप: भारत में 440 रजिस्टर्ड स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स होने की बात कही गई।
  • इंटरनेट: हाई-स्पीड इंटरनेट की कीमत 308 रुपये प्रति GB से घटकर 7.51 रुपये प्रति GB होने का आंकड़ा दिया गया।
  • सुरक्षा और रक्षा: नक्सलवाद के खिलाफ सफलता और रक्षा निर्यात में भारत की बढ़ती भूमिका को भी उपलब्धि बताया गया।
View post on Instagram
 

PM Modi Instagram Post: यूजर्स ने दिए दिलचस्प रिएक्शन

पीएम मोदी की यह पोस्ट युवा पीढ़ी से जुड़ने के लिए पॉपुलर कल्चर के इस्तेमाल का एक नया उदाहरण है। पोस्ट सामने आने के 10 मिनट के भीतर करीब 60 हजार लाइक्स और 2 हजार कमेंट्स आ गए। कई यूजर्स ने उन्हें 'कूल प्रधानमंत्री', 'पसंदीदा इन्फ्लुएंसर' और 'OG क्रिएटर' तक कहा।

Scroll to load tweet…

GTA 6 Launch: 13 साल बाद आया नया गेम

GTA 6 गुरुवार आधी रात लॉन्च हुआ। इससे पहले GTA 5 साल 2013 में आया था। सेंसर टॉवर के मुताबिक, GTA 6 के निर्माण पर 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च हुआ है। इसके प्री-ऑर्डर से करीब 1.1 बिलियन डॉलर की कमाई का अनुमान है।