Delhi Gangrape Case: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में 22 वर्षीय महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो पुरुषों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य संदिग्ध फरार हैं।

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता और आरोपी, दोनों उसी कैफे में साथ काम करते थे। पुलिस ने इस केस में तीन लोगों को दबोच लिया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। आरोप है कि कैफे में पार्टी के दौरान उसके ही साथ काम करने वाले दो पुरुषों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान समूह के अन्य लोगों ने भी आरोपियों की मदद की।

Delhi Cafe Gangrape: पार्टी के बाद भी कैफे में जारी रही शराब और डांस

  • घटना सोमवार रात प्रीत विहार स्थित 'सल्तनत कैफे' की है। पीड़िता की उम्र 22 साल बताई गई है और वह इसी कैफे में काम करती है।
  • सोमवार रात वह अपने साथियों के साथ कैफे में आयोजित पार्टी में शामिल होने पहुंची थी। आरोपी भी उसी कैफे में काम करते हैं।
  • रात करीब 11:30 बजे कैफे बंद हो गया, लेकिन पार्टी खत्म नहीं हुई। समूह के लोग वहां शराब पीते और डांस करते रहे।
  • बताया गया है कि समूह के एक सदस्य के पास कैफे की चाबी थी, जिसकी वजह से सभी लोग बंद होने के बाद भी अंदर रुके रहे। वे मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे वहां से निकले।
Scroll to load tweet…

Delhi Gangrape Case: दो पुरुषों पर रेप का आरोप, साथियों ने की मदद

  • पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पार्टी के दौरान दो पुरुषों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
  • उसका यह भी आरोप है कि वहां मौजूद समूह के बाकी सदस्यों ने इस वारदात में आरोपियों की मदद की।
  • घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

Delhi Crime: दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, तीन की तलाश

  • पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत चार पुरुषों और दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
  • अब तक तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
  • बाकी तीन संदिग्ध अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।