Saurabh Das News: लंदन जा रहे सौरभ दास को एयरपोर्ट पर क्यों रोका? अभिजीत दिपके ने क्या बताया...

Saurabh Das London: लंदन जाने से एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए सौरभ दास? ऑक्सफोर्ड और LSE के न्योते से जुड़े इस मामले में अभिजीत दिपके ने मोदी सरकार पर उठाए गंभीर सवाल। जानिए पूरा विवाद।

Share this Video

Saurabh Das Stopped at Airport: कॉकरोच जनता पार्टी के को-कॉन्विनर सौरभ दास को लंदन जाने से एयरपोर्ट पर रोके जाने का मामला अब राजनीतिक विवाद बनता जा रहा है। पार्टी के फाउंडर-प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने छत्रपति संभाजीनगर में इस घटना को लेकर मोदी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि सौरभ दास को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में कॉकरोच मूवमेंट, महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। अभिजीत ने सवाल किया कि अगर पासपोर्ट में कोई समस्या थी, तो 2019 में पासपोर्ट जारी होने और सौरभ के पहले विदेश दौरे के समय यह मुद्दा क्यों नहीं उठा? उन्होंने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का जिक्र करते हुए सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। हालांकि, सौरभ को रोके जाने की आधिकारिक वजह इस बयान में स्पष्ट नहीं हुई है।

Related Video