UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव की सपा ने पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें सहारनपुर और बेहट भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस दावा कर रही थी। दोनों दलों के बीच 26 बनाम 60 सीटों को लेकर भी पेंच फंसा है।
UP Election: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत अब पेचीदा होती दिख रही है। अखिलेश यादव की पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इनमें दो ऐसी सीटें भी हैं, जिन पर कांग्रेस अपना दावा जता रही थी। सपा की इस घोषणा से गठबंधन के भीतर खींचतान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
UP Election 2027: सपा ने किन 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार?
समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर की पांच विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।
- बेहट (सहारनपुर) से उमर अली खान
- सहारनपुर से आशु मलिक
- कैराना (शामली) से नाहिद हसन
- अमरोहा से महबूब अली
- ललितपुर से ज्योति लोध
SP-Congress Alliance: दो सीटों पर कांग्रेस भी ठोक रही थी दावा
- सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने शुरुआती बातचीत में सहारनपुर और बेहट सीटों की मांग की थी। लेकिन सपा ने यहां अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।
- कांग्रेस नेता इमरान मसूद के करीबी सूत्रों का कहना है कि पार्टी सहारनपुर में सपा के खिलाफ उम्मीदवार उतार सकती है।
- सपा की घोषणा से कांग्रेस खेमे में नाराजगी की खबरें हैं। हालांकि, कांग्रेस ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Seat Sharing: सीट-बंटवारे पर 26 बनाम 100 सीटों का पेंच
- दोनों दलों के बीच सबसे बड़ा विवाद सीटों की संख्या को लेकर है।
- अखिलेश यादव की पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है।
- कांग्रेस कम से कम 60 ए-ग्रेड सीटें चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, वह 100 सीटों की मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं है।
- कांग्रेस ने करीब 130 विधानसभा क्षेत्रों की सूची भी सपा को सौंपी है।
UP Politics: गठबंधन पर बातचीत जारी, अभी नहीं बनी सहमति
सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने 26 सीटों के प्रस्ताव की पुष्टि की है, लेकिन अंतिम फैसला होना बाकी है। सोमवार को दिल्ली में पहली बैठक के बाद मंगलवार को भी दोनों दलों के नेताओं ने सीटों पर चर्चा की। अभी सहमति नहीं बन पाई है। बातचीत के दो और दौर होने की उम्मीद है। सपा नेता रामजी लाल सुमन ने कांग्रेस से लचीला रुख अपनाने की अपील की है।
















