Instagram रील्स पर दनादन आएंगे Views, जब फॉलो करेंगे ये सिंपल टिप्स

Published : May 02, 2024, 02:35 PM ISTUpdated : May 02, 2024, 03:58 PM IST
Increase Reels Watch Time on Instagram

सार

अगर आप भी इंस्टाग्राम रील्स बनाते है, तो आप में भी फेमस होने चाहत होगी। आप रोज रील्स बनाकर अपलोड करते होंगे, लेकिन आपके रील पर बस गिनती के व्यूज आते होंगे। लेकिन हम आपको ऐसी हिडेन ट्रिक बताएंगे, जिससे आपके रील्स पर ढेरों व्यूज आ सकते हैं। 

टेक डेस्क. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 516.92 मिलीयन यूजर्स है। इनमें ज्यादातर यूजर्स रील्स देखते है। कई यूजर्स रील्स बनाते है, ताकि ये लोग सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर बन सके। अब ये एक करियर ऑप्शन के तौर पर देखा जाता है। कुछ लोगों को तो सफलता मिल जाती है। कुछ क्रिएटर्स को इसके इस्तेमाल का सही तरीका पता नहीं होता और उनकी रील्स वायरल नहीं होती। आईए जानते है कि इंस्टाग्राम पर अपनी रील कैसे वायरल कर सकते हैं।

ऐसे में बनाए वायरल रील

आपने हमेशा सुना होगा की कॉन्टेंट इज किंग। ये बात बिल्कुल सही है। अगर आप बेहतर कॉन्टेंट बनाते है, तो वायरल होने की पूरी संभावना है। रील बनाते वक्त आप इन बातों का पूरा ध्यान रखें।

  • जिस भी टॉपिक पर रील बनाना हो, उसे तय करें ।
  • रील को वर्टिकल स्क्रीन के आस्पेक्ट रेशियो 9:16 रखें।
  • रील का समय 90 सेकंड से कम होना चाहिए।
  • बढ़िया एडिटिंग करें और उसे यूजर फ्रेंडली बनाए। इस बात का ध्यान रहे कि इसमें किसी थर्ड पार्टी कॉपीराइट म्यूजिक, GIF और कैमरा फिल्टर वाली का इस्तेमाल न करें। इससे रील को बूस्ट नहीं किया जा सकता है।

जानें रील अपलोड करने का सही तरीका

अगर आप इंस्टाग्राम पर रील वायरल करना चाहते है, तो इन बातों का ध्यान रखें।

  • रील अपलोड करते समय देखें कि आपके यूजर्स सबसे ज्यादा कब एक्टिव रहते है। आमतौर पर सुबह 7 बजे 10 बजे तक और शाम को 4 बजे से रात के 9 बजे तक ज्यादातर यूजर्स एक्टिव रहते है।ये रील अपलोड करने का सबसे सही समय है।
  • रील अपलोड करते वक्त अच्छा कैप्शन और हैशटैग्स लगाए।
  •  इसके अलावा एक रील के लिए कवर बनाए।
  • रोजाना एक रील ऊपर बताए तरीकों से अपलोड करें। यानी कंसिस्टेंसी बेहद जरूरी है। 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स