इंस्टाग्राम अकाउंट को सिक्योर बनाने इन Tips को करें फॉलो, कोई हैक न कर पाएगा

Published : Jul 02, 2024, 06:44 PM ISTUpdated : Jul 03, 2024, 11:48 AM IST
Instagram Notes

सार

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना जितना आसान है, उतना ही कठिन उसे हैकर्स से प्रोटेक्ट करना है। ऐसे में हम आपको इंस्टाग्राम की सेटिंग्स के बारे में बता रहे है, जिससे आपका अकाउंट सिक्योर रहेगा। 

टेक डेस्क. बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर सोशल मीडिया पर हैकिंग के मामले सामने आ रहे है। इससे साइबर क्राइम का खतरा बढ़ जाता है। इसमें स्कैमर्स आपके अकाउंट का इस्तेमाल कर लोगों लोगों को फाइनेंशियल फ्रॉड कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के बारे में बता रहे है। यहां पर आप अपनी और परिवार के लोगों की तस्वीरें शेयर करते है। ऐसे में अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है, या इससे बचने की टिप्स बता रहे है।

इंस्टाग्राम को सिक्योर बनाने के लिए ये करें

अपने Instagram अकाउंट को हैकर्स से बचाने के लिए सबसे बेहतर तरीका टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन है। अगर आप इसे अपने इंस्टाग्राम सेटिंग से ऑन करें। इससे आपका अकाउंट सिक्योर हो जाता है। इससे जब भी आप किसी नए फोन या कंप्यूटर से लॉगिन करेंगे, तो आपके मोबाइल पर एक कोड भेजा जाएगा। इस कोड के बिना कहीं भी आपका इंस्टाग्राम अकाउंट लॉगइन नहीं होगा।

जानें कैसे करें इसकी सेटिंग्स

  • सबसे पहले अपनी प्रोफाइल पर जाकर सेटिंग्स में जाए।
  • फिर सिक्योरिटी पर जाकर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको SMS या ऐप पर सेलेक्ट करना होगा।
  • आखिर में जाकर लॉगिन एक्टिविटी चेक करें।

चेक करें आपका अकाउंट कहां-कहां लॉगिन 

अपने अकाउंट को सिक्योर रखने के लिए कभी-कभी लॉगइन एक्टिविटी चेक कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग में जाने के बाद सिक्योरिटी पर जाएं। और लॉगिन एक्टिविटी पर क्लिक करें। यहां पर आप देख सकते हैं कि आपका अकाउंट किस डिवाइस में लॉगिन हुआ है। अगर अनजान डिवाइस दिखें, तो तुरंत लॉगआउट करें।

अकाउंट का स्ट्रांग पासवर्ड रखें

आप अपने किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड ऐसा रखें, जिसका अंदाजा कोई और न लगा सके। यानी की पासवर्ड हमेशा कठिन हो। पासवर्ड को समय-समय पर बदलें। साथ ही इसे किसी के साथ शेयर न करें।

यह भी पढ़ें…

Airtel और Jio के महंगे रिचार्ज से न हो परेशान, ये Trick अपनाकर बचाए पैसे

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स