Tech Industry में कितनी पावरफुल हैं महिलाएं, जानें वुमेन पावर को जॉब देने के कौन-सी कंपनियां आगे

Published : Mar 08, 2023, 11:07 AM IST
International Women's Day 2023

सार

महिलाओं को जॉब देने में देश की टॉप 10 कंपनियों में टीसीएस, इंफोसिसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मदर्सन सुमी सिस्टम्स जैसी कंपनियां शामिल है। बैंकों में भी महिलाओं की अच्छी खासी संख्या है।

टेक डेस्क : International Women's Day पर आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी टेक इंडस्ट्री (Tech Industry) में महिलाओं की भागीदारी काफी कम है। भले ही महिलाएं पहले की तुलना में पावरफुल हुई हैं लेकिन अगर दुनिया की 5 बड़ी टेक कंपनियों में महिला कर्मचारियों की बात करें तो यह संख्या सिर्फ 34 प्रतिशत ही है। भारत की बात करें तो यहां टॉप 10 टेक कंपनियों में वुमेन पावर अच्छी-खासी है, पर उम्मीद से कम। वहीं, दूसरे सेक्टर में भी महिलाओं की स्थिति अभी उतनी अच्छी नहीं, जितनी होनी चाहिए। कुछ महीने पहले ही आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, आइए जानते हैं देश में महिलाओं को नौकरी देने के मामले में कौन सी कंपनियां सबसे आगे है..

किस कंपनी में सबसे ज्यादा महिलाओं को जॉब

एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ऐसी टेक कंपनी है, जिसमें सबसे ज्यादा महिलाएं नौकरी करती हैं। टीसीएस में 2.1 लाख महिलाएं काम करती हैं। यह कंपनी की वर् कफोर्स का 35 प्रतिशत है। इसके बाद इन्फ़ोसिसिस में सबसे ज्यादा महिलाओं को जॉब मिली है। यहां 1.24 लाख से ज्यादा महिलाओं को नौकरी दी गई है। यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का 40 फीसदी है। विप्रो में 88 हजार से ज्यादा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने 62 हजार से ज्यादा महिलाएं जॉब कर रही हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, वैल्यू के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी कंपनी है और यहां 62 हजार 560 महिलाएं काम करती हैं। वहीं, मदर्सन सुमी सिस्टम्स ने 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को जॉब दी है।

टेक महिंद्रा में जॉब देनें में आगे

हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट कुछ दिन पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, टेक महिंद्रा, ICICI बैंक, HDFC बैंक और पेज इंडस्ट्रीज में 50 हजार से भी कम महिलाएं जॉब कर रही हैं। टेक महिंद्रा में 42 हजार 774 महिलाएं और आईसीआईसीआई बैंक ने 32 हजार 697 महिलाएं नौकरी करती हैं। एचडीएफसी बैंक में 22 हजार 750 और पेज इंडस्ट्रीज में 22 हजार 631 महिलाओं को जॉब मिली है।

इन कंपनियों में सबसे ज्यादा महिलाएं

  1. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज - 35%
  2. इन्फ़ोसिसिस - 40%
  3. विप्रो - 36%
  4. एचसीएल टेक्नोलॉजीज - 28%
  5. रिलायंस इंडस्ट्रीज - 18%
  6. मदर्सन सुमी सिस्टम्स - 41%
  7. टेक महिंद्रा - 34%
  8. ICICI बैंक - 31%
  9. ​HDFC बैंक - 16%
  10. पेज इंडस्ट्रीज - 74%

इसे भी पढ़ें

Women's Day 2023 : डॉक्टर बन करती थीं इलाज, काम के बीच पढ़ाई, पहली बार में ही UPSC क्लीयर, ऐसी है IAS रेनू राज सफलता की कहानी

 

Women's Day 2023 : कहानी देश की पहली नेत्रहीन IAS प्रांजल पाटिल की, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC Exam, जिंदगी से कभी शिकायत नहीं की

 

PREV

Recommended Stories

Airtel ने अचानक से गायब कर दिए 2 रिचार्ज प्लान, ग्राहकों को जोर का झटका!
Cello Lunch Box मात्र 600रू में ! देखें धमाकेदार डील्स