अलेक्सा के बर्थडे पर करें सस्ते में शॉपिंग, ब्रांडेड स्मार्टवॉच से लेकर स्पीकर पर पाएं 50% से ज्यादा का डिस्काउंट

Published : Mar 02, 2023, 09:00 AM IST
amazon sale

सार

भारत में एलेक्सा को 5 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके की खुशी पर अमेजन ने अपनी कंपनी के प्रोड्क्टस पर बड़ी छूट दी है। इसकी शुरुआत आज से हो गई है। 4 मार्च तक आप सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं।

टेक डेस्क : भारत में अमेजन अलेक्सा (Amazon Alexa) को पांच साल कंप्लीट हो गए हैं। इस मौके पर अमेजन इंडिया आज से खास ऑफर लेकर आया है। अमेजन के इस स्पेशल सेल में कस्टमर्स को कई तरह का जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। यह सेल 4 मार्च तक चलेगा और आप सस्ते में शॉपिंग कर सकेंगे। अमेजन इंडिया की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस सेल में ई-रिटेलर अमेजन ईको स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिस्प्ले की खरीदारी पर 60% तक की बंपर छूट मिल रही है।

कहां कितनी छूट

कंपनी फायर टीवी डिवाइसेज की खरीद पर 50 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। बंडल ऑफर पर 60% तक के डिस्काउंट का ऐलान किया गया है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि इस सेल के दौरान अलेक्सा बिल्ट-इन के साथ आने वाले डिवाइस पर 40% तक छूट का फायदा उठा सकते हैं।

आधी कीमत पर खरीदें ब्रांडेड स्मार्टवॉच

इस सेल में आप boAt, Noise और Fastrack जैसी कंपनियों के स्मार्टवॉच आधी से ज्यादा छूट पर खरीद सकते हैं। एलेक्सा बिल्ट-इन के साथ आने वाली boAt स्मार्टवॉच पर आपको 60% तक की तगड़ी छूट मिल रही है। Amazon India की तरफ से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, अगर कस्टमर Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर और फायर टीवी स्टिक एक साथ खरीदते हैं तो उन्हें 500 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।

इन गैजेट्स पर बंपर ऑफर

5th जेनरेशन ईको शो 5 स्मार्ट डिस्प्ले खरीदने पर कस्टमर्स फ्लैट 38% तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसकी प्राइस 8,999 रुपए है। सेल में यह ईको शो 5,499 रुपए में उपलब्ध है। 4,499 रुपए वाला 3rd जेनरेशन इको डॉट 45% की छूट पर खरीदने का मौका है। यह आपको 2,449 रुपए में मिल रहा है।

50% तक का डिस्काउंट

इस सेल में वायर्ड चार्जिंग केस वाले एलेक्सा के साथ इको बड्स पर फ्लैट 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। 11,999 रुपए की यह डिवाइस सेल में 5,999 रुपए में मिल रहा है। वहीं, mazon Echo Dot 3rd Gen ट्विन-पैक और स्मार्ट बल्ब कॉम्बो पर 60% तक का डिस्काउंट है। फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स खरीदने पर 35 प्रतिशत की छूट मिल रही है। 6,499 रुपए की टीवी स्टिक सेल में 4,199 रुपए में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें

यूनिक खूबियों से लैस है Xiaomi का नया स्मार्टफोन, कैमरा इतना जबरदस्त कि नहीं पड़ेगी DSLR की जरूरत

 

बिना इंटरनेट उठाएं Youtube का मजा, बड़े काम का है यह अंडररेटेड Feature

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स