कोलकाता के शख्स की तरह न करें ऐसी गलती, वरना सफाचट हो जाएगा बैंक अकाउंट

Published : Dec 09, 2023, 01:17 PM IST
frauds

सार

83 साल के बुजुर्ग को एक कॉल आई, जिसमें दावा किया गया कि फोन करने वाला शख्स बैंक की उसी ब्रांच के टेबल नंबर 3 का है, जहां सिन्हा का पेंशन अकाउंट है। कॉल करने वाले ने KYC वेरिफाई कराने को कहकर अकाउंट खाली कर दिया।

टेक डेस्क : ऑनलाइन फ्रॉड लगातार बढ़ता जा रहा है। साइबर फ्रॉड अपनी जाल में लोगों को फंसाकर उनकी पूरी सेविंग ही लूट ले रहे हैं। अब फ्रॉड का एक नया मामला कोलकाता से आ रहा है। जहां 83 साल के रिटायर्ड अधिकारी से 2.5 लाख रुपए की ठगी हुई है। एसपी सिन्हा ठाकुरपुकुर में रहने वाले हैं। एक दिन उन्हें एक फोन आया और उसके झांसे में फंसकर उन्होंने अपनी मेहतन की कमाई एक झटके में गंवा दीं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ताकि आप भी इस तरह किसी के चंगुल में न फंसें...

क्या है पूरा मामला

एसपी सिन्हा को एक दिन एक कॉल आई, जिसमें दावा किया गया कि फोन करने वाला शख्स बैंक की उसी ब्रांच के टेबल नंबर 3 का है, जहां सिन्हा का पेंशन अकाउंट है। कॉल करने वाले ने कहा कि एसपी सिन्हा की KYC जानकारी को ऑनलाइन वेरिफाई कराने के लिए फोन किया गया है। सिन्हा ने सोचा कि क्यों न बैंक से आए कॉल से ही KYC ऑनलाइन अपडेट करा दिया जाए। बस फिर उन्होंने अपनी सभी डिटेल्स फोन के उस पैर बैठे शख्स को दे दी।

इस तरह लगा चूना

सिन्हा ने जानकारी दी कि दिवाली के एक दिन पहले 11 नवंबर की दोपहर उनके पास एक फोन आया। फोन वाले शख्स ने खुद को बैंक से बताया और उसने सिन्हा का अकाउंट नंबर भी बताया। जब सिन्हा ने उससे कहा कि उस दिन बैंक बंद है लेकिन फोन वाले शख्स ने कहा कि सिर्फ 'verification' वाला सेक्शन खुला है और केवाईसी अपडेट करना है।

एक गलती और अकाउंट खाली

सिन्हा ने बताया कि चूंकि काम ऑनलाइन और मोबाइल का था, तब मुझे इसकी ज्यादा समझ नहीं थी। मैंने उस पर भरोसा करते हुए फोन अपने 11 साल के पोते को दे दी। इसके बाद जैसे-जैसे फ्रॉड करने वाला शख्स जानकारी मांगता गया, वे बताते गए। ये कॉल तब कट हुई, जब एसपी सिन्हा के अकाउंट से 2,57,650 रुपए डेबिट हो गए। जब तक वे कुछ समझ पातें खेल हो चुका था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत की।

फ्रॉड से बचने क्या करें, क्या नहीं

अगर आपके पास भी एसपी सिन्हा जैसा कोई कॉल आता है तो उस पर भरोसा न करें, वरना बड़ी चपत लग सकती है। किसी को भी फोन पर ओटीपी या पर्सनल डिटेल्स गलती से भी न दें, वरना आप भी इस तरह के फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में कहीं लग न जाए लाखों का फटका, रहें सावधान !

 

ALERT ! कूड़े में तो नहीं फेंक रहे पार्सल बॉक्स, लग सकता है चूना

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स