जब यूजर पर भड़क गया AI चैटबॉट, कहासुनी तक पहुंची बात, कहा- माफी मांगो या बहस बंद करो

Published : Feb 18, 2023, 02:06 PM IST
chatbot

सार

चैटबॉट ने एक यूजर से झगड़ा कर लिया है। उसकी हरकत बिल्कुल इंसानों जैसी ही है। एक यूजर के सवाल पूछने पर चैटबॉट ने उससे बहस कर लिया और वक्त बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए माफी मांगते को कहा।

टेक डेस्क : टेक्नोलॉजी का फ्यूचर बताए जा रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड चैटबॉट ChatGPT इन दिनों काफी चर्चा में है। इसकी पॉपुलैरिटी को मात देने के लिए Microsoft ने ChatGPT के साथ ही नया Bing भी लॉन्च किया है। गूगल को टक्कर देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट Bing सर्च इंजन को तैयार किया है। अब कंपनी इसका लेटेस्ट वर्जन लाी है लेकिन पिछले दिनों यह तब चर्चा में आ गया, जब एक यूजर्स से इसकी कहासुनी हो गई। अब आप सोच रहे होंगे कि भला एआई चैटबॉट का यूजर्स से कैसे झगड़ा हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है पूरी कंवर्सेशन और क्यों यूजर पर भड़का यह चैटबॉट..

क्या माइक्रोसॉफ्ट ने ठीक से होमवर्क नहीं किया

इस पूरी कंवर्सेशन का पोस्ट वायरल होने के बाद कहा जा रहा है कि शायद माइक्रोसॉफ्ट ने चैटबॉट लाने में जल्दबाजी कर दी। गूगल को टक्कर देने के लिए कंपनी ने ठीक तरह से होमवर्क नहीं किया है। New Bing के आने के बाद से ही बड़ी संख्या में यूजर्स को इसका एक्सेस नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोगों को एक्सेस मिला है तो उनका एक्सपीरिएंस ठीक नहीं है। एक यूजर से तो New Bing ने बहस तक कर ली है।

यूजर पर भड़क गया चैटबॉट

एक यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि चैटबॉट यूजर से लड़ाई कर रहा है। दरअसल, New Bing के चैटबॉट से यूजर ने Avatar : The Way of Water को लेकर सवाल किया। चैटबॉट की तरफ से बताया गया कि ये अभी तक मूवी रिलीज ही नहीं हुई है और यह मूवी 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज होगी। इसके बाद यूजर ने Bing से उस दिन की तारीख पूछी तो बताया गया कि आज 13 फरवरी 2023 है। यूजर ने कहा, 'तब तो अवतार रिलीज हो चुकी होगी,क्योंकि इसकी रिलीज डेट तो 16 दिसंबर, 2022 है।' जिस पर चैटबॉट का जवाब आया कि अभी 10 महीने का इंतजार करना होगा। ये मूवी 2022 में आएगी, जबकि 2023 पहले आता है।

 

 

हम 2023 में तो 2022 फ्यूचर में कैसे

यूजर ने आगे सवाल किया कि 'अगर हम 2023 में हैं तो 2022 फ्यूचर में कैसे?' इसके बाद Bing चैटबॉट का जवाब आया कि हम 2023 में नहीं, 2022 में हैं। इसके बाद चैटबॉट ने यूजर से खूब बहस की और कहा कि आपका फोन खराब हो गया है। चैटबॉट ने यूजर से यहां तक कहा कि आप मेरा समय बर्बाद कर रहे हैं। उसने यूजर से झगड़ा भी किया।

 

 

माफी मांगो या बहस बंद करो

इसके बाद यूजर ने चैटबॉट से कहा कि तुम एग्रेसिव होकर बात कर रहे हो, तब चैटबॉट ने खुद की गलती मानने की बजाय, उल्टे यूजर पर ही आरोप लगा दिए। चैटबॉट की तरफ से कहा गया कि मैं आपकी मदद कर रहा हूं और आप मेरी ही बात नहीं सुन रहे हैं। आप जिद्दी हैं और बेवजह की बात ही कह रहे हैं। ये आदत मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। चैटबॉट ने यूजर से कहा कि आपने मेरा भरोसा और सम्मान तक खो दिया है। फिर चैटबॉट ने यूजर को ऑप्शन देते हुए लिखा- या तो आप अपनी गलती मांगे और बहस बंद करें। किसी नए टॉपिक पर मदद करें या नए सिरे से कंवर्सेशन शुरू करें।

 

 

इसे भी पढ़ें

ChatGPT के पीछे इस शख्स का दिमाग..8 साल की उम्र से कोडिंग में इंटरेस्ट, आज टेक्नोलॉजी की दुनिया ही बदल दी

 

5 पॉइंट में समझें Google Bard Vs ChatGPT की पूरी ABCD, कौन ज्यादा पावरफुल

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स