MWC 2023 : दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल शो आज से, Oneplus से Xiaomi तक लॉन्च होंगे ये Smartphones

Published : Feb 27, 2023, 09:00 AM IST
MWC 2023 Barcelona

सार

बर्सिलोना में दुनिया का सबसे बड़े मोबाइल शो आयोजित हो रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक ब्रांड अपने फ्यूचर गैजेट्स लॉन्च करेंगे। इस शो में दुनिया की अपकमिंग टेक्नोलॉजी से भी परिचय कराया जा सकता है। 

टेक डेस्क : आज से मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) की शुरुआत हो गई है। 2 मार्च तक चलने वाले दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल शो में Oneplus से लेकर Xiaomi और Realme जैसे बड़े स्मार्टफोन ब्रांड अपने लेटेस्ट इनोवेशन शोकेस करेंगे। इनमें कई स्मार्टफोन्स, एक्सेसरीज और काफी कुछ शामिल है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस शो में एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे। आइए जानते हैं इन फोन के बारें में..

Oneplus 11 Concept

वनप्लस की तरफ से ऑफिशियली लेटेस्ट कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन का टीजर जारी किया गया है। यह नीले रंग की लाइट स्ट्रिप्स और एक मल्टी-कैमरा सिस्टम के साथ दिख रहा है। कंपनी इनमें से कुछ तकनीकों को अपकमिंग प्रोडक्ट्स में शामिल कर सकती है।

Xiaomi 13 Pro

MWC 2023 में जितने भी गैजेट्स लॉन्च होंगे, उनमें Xiaomi 13 Pro का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह फोन चीन में पहले ही आ चुका है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में कंपनी इसका ग्लोबल वर्जन शोकेस करेगी। बता दें कि इस फोन का कैमरा सिस्टम इसकी जान है।

Realme GT 3

240 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह दुनिया का सबसे फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन होगा। इसका ऑफिशियल टीजर पहले ही जारी हो चुका है। इसके अनुसार, यह फोन सिर्फ 9 मिनट और 30 सेकंड में फुल चार्ज हो जाएगा। इसकी 50 प्रतिशत बैटरी 4 मिनट में ही चार्ज हो सकती है। सिर्फ 80 सेकेंड में 20 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर सकते हैं।

Motorola Razr 2023

मोटोरोला अपने क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डिंग स्मार्टफोन को बड़े कवर डिस्प्ले और एक डुअल-कैमरा सिस्टम के साथ शोकेस कर सकता है। इस फोन का नाम मोटोरोला रेजर 2023 रखा गया है। फोन की ज्यादा डिटेल्स अभी तक नहीं मिल पाई है। कहा जा रहा है कि 2023-Razr कम से कम 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।

इसे भी पढ़ें

OMG ! 2 करोड़ 95 लाख है इस लैपटॉप की MRP, फीचर्स में भी उतना दम नहीं, फिर इतना महंगा क्यों

 

Mark Zuckerberg से Elon Musk तक...जानें कितना कमाते हैं दुनिया की टॉप टेक कंपनियों के CEO

 

PREV

Recommended Stories

Airtel ने अचानक से गायब कर दिए 2 रिचार्ज प्लान, ग्राहकों को जोर का झटका!
Cello Lunch Box मात्र 600रू में ! देखें धमाकेदार डील्स