
टेक डेस्क : Mobile World Congress..मोबाइल की दुनिया का एक ऐसा एनुअल शो, जहां मोबाइल इंडस्ट्री के कुछ बड़े खिलाड़ी अपने लेटेस्ट मॉडल, प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी का ग्लोबल लेवल पर लेकर आते हैं। स्पेन की सिटी बार्सिलोना (Barcelona) में आज से इसका आगाज हो रहा है। यहां ग्लोबल ऑडियंस आती है। इसका एक टिकट ही काफी महंगा होता है। आइए जानते हैं साल के सबसे बड़े मोबाइल इवेंट की पूरी ABCD..
36 साल पुराना है मोबाइल का यह शो
आज से 36 साल पहले 1987 में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) की शुरुआत हुई थी। तब GSM वर्ल्ड कांग्रेस के तौर पर लॉन्च किया गया था। उस दौर में यह उभरती डिजिटल सेलुलर तकनीक GSM के लिए यह सिर्फ एक ट्रेड शो था। लेकिन जब 3G, 4G और 5G आते गए तो इन्हें कवर करने के लिए इस शो का भी विस्तार किया गया। आज MWC मोबाइल इंडस्ट्री का सबसे प्रमुख इवेंट है। दुनियाभर 200 से ज्यादा देश इसमें हिस्सा लेते हैं। MWC की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इस साल होने जा रहे इस शो में 80,000 से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।
कहां से बुक करवा सकते हैं टिकट
अगर आप मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में जाना चाहते हैं तो बता दें कि यहां लेटेस्ट मोबाइल, गैजेट्स, सॉफ्टवेयर, सर्विस और नई टेक्नोलॉजी शोकेस की जाती है। आज से शुरू हो रहा यह शो 2 मार्च, 2023 तक चलेगा। इस शो में शामिल होने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करना होगा।
काफी महंगा होता है MWC का टिकट
MWC का टिकट खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि इसका सामान्य टिकट ही 799 यूरो यानी करीब 70,431.95 रुपए में आता है। वहीं, अगर लीडर पास की बात करें तो इसकी कीमत 2,196 यूरो यानी 1,93,614.73 रुपए है जबकि VIP पास 4,499 यूरो यानी 3,96,589.82 रुपए में बनता है। एक टिकट चार दिनों तक चलने वाले शो में मान्य होता है।
इसे भी पढ़ें
Blue Tick से भर जाएगा Facebook का खजाना, इतनी होगी कमाई जितनी कई देशों की जीडीपी नहीं
Mark Zuckerberg से Elon Musk तक...जानें कितना कमाते हैं दुनिया की टॉप टेक कंपनियों के CEO
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News