
टेक डेस्क : अगर आपको 16 साल पुराना कोई फोन खरीदना हो तो आप कितनी कीमत चुकाएंगे? क्योंकि एक शख्स ने इसके लिए 1.3 करोड़ रुपए चुकाए हैं। दरअसल, एक 2007 मॉडल सील्ड पैक iPhone 4 अपनी कीमत से 318 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा गया है। इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए दिए गए हैं। इतनी कीमत में तो मुंबई जैसी सिटी में आलीशान 3BHK आ जाए। आइए जानते हैं इस फोन में ऐसी क्या खूबी है, जो इसके लिए इतनी कीमत दी गई है...
318 गुना महंगा बिका सील्ड पैक फोन
LCG ऑक्शन में नीलाम हुआ यह फोन काफी दुर्लभ मॉडल है। यह फोन Apple iPhone 4 का 4GB मॉडल है। इसे कंपनी ने कुछ ही महीनों के लिए बनाया गया था। इस सील पैक्ड iPhone 4 को इसी साल जून में ऑक्शन के लिए रखा गया था। 30 जून को इस फोन की बोली 10,000 डॉलर से शुरू हुई थी, जो 1,58,644 डॉलर तक पहुंची। मतलब 1 करोड़ 30 लाख 23 हजार 958 रुपए में में यह फोन निलाम हुआ। बता दें कि iPhone 4 की ओरिजनल प्राइस 499 डॉलर थी। अब यह 318 गुना महंगी कीमत पर बेचा गया है।
iPhone 4 की खूबियां
ऐपल का आईफोन 4 अब मार्केट में नहीं मिलता है। साल 2007 में इस फोन को कंपनी ने दो वैरिएंट में लॉन्च किया था। पहला 4GB और दूसरा 8GB स्टोरेज ऑप्शन में आ रहा था। बेस वैरिएंट सिर्फ दो महीने ही मार्केट में रहा और फिर कंपनी ने इसे बंद कर दिया था। आईफोन 4 में 3.5 इंच की डिस्प्ले लगा हुआ था। इस फोन की बैटरी 1420 mAh की थी। 5MP का रियर कैमरा और 0.3MP फ्रंट कैमरा इस फोन में मिलता था। ग्लोबल लेवल पर यह फोन काफी पहले ही लॉन्च हो गया था लेकिन भारत में 2010 में यह फोन आया था। फोन का छोटा डिस्प्ले और कॉम्पैक्ट साइज लोगों को खूब पसंद आया था।
इसे भी पढ़ें
मौसम के साथ जाने शेयर मार्केट का हाल, Apple वॉच में मिल रहा गजब का फीचर
जानें कब लॉन्च होगा Apple का फोल्डेबल MacBook, OLED डिस्प्ले वाला iPad
टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News