WhatsApp New Features : एक वॉट्सऐप अकाउंट 4 मोबाइल में कैसे चलेगा? स्टेप बाय स्टेप जानें

Published : Apr 26, 2023, 10:38 AM ISTUpdated : Apr 26, 2023, 10:39 AM IST
whatsapp poll feature

सार

वॉट्सऐप यूजर्स लंबे समय से एक अकाउंट से मल्टीपल डिवाइस में चलाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने नई सुविधा स्टार्ट कर दी है। अब आप एक साथ चार अलग-अलग डिवाइस में वॉट्सऐप चला सकते हैं।

टेक डेस्क : वॉट्सऐप पर जिस फीचर का लंबे समय से इंतजार चल रहा था, वह अब आ गया है। एक अकाउंट को अब एक साथ चार अलग-अलग डिवाइस (Whatsapp New Feature) पर चला सकेंगे। कंपनी के CEO मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने इस फीचर के लाइव होने का ऐलान कर दिया है। जल्द ही इस फीचर को दुनियाभर के यूजर्स के लिए कंपनी रोलआउट कर देगी। बता दें कि लंबे समय से वॉट्सऐप यूजर्स इस फीचर की रिक्वेस्ट कर रहे थे। वेब ब्राउजर या पीसी में ऐप के जरिए मैसेजिंग ऐप का यूज तो हो रहा था लेकिन एक से ज्यादा टैब या फोन में एक ही वॉट्सऐप यूज़ करना पॉसिबल नहीं था।

वॉट्सऐप का लेटेस्ट फीचर क्या है

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, हर कनेक्टेड डिवाइस इंडिपेंडेटली वॉट्सऐप से कनेक्ट रहेगा। हर कनेक्टेड डिवाइस वॉट्सऐप के प्राइमरी डिवाइस से जुड़ा रहेगा। सभी डिवाइस में पर्सनल मैसेज, मीडिया और कॉल एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे। हालांकि, कुछ फीचर्स सिर्फ प्राइमरी डिवाइस में चलेंगे। जैसे- स्टेटस अपडेट करना, किसी डिवाइस को डिस्कनेक्ट करने वाला फीचर।

वॉट्सऐप दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कैसे करेंगे

वॉट्सऐप अकाउंट से लिंक्ड या कनेक्टेड दूसरे डिवाइस को ऑथोराइज करने के लिए सिर्फ प्राइमरी फोन का ही यूज होगा। यह प्रॉसेस वॉट्सऐप वेब को अधिकृत करने जैसा ही है। यूजर्स को सबसे पहले क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। एक विकल्प ओटीपी बेस्ड ऑथेन्टिकेशन सिस्टम पर भी काम कंपनी कर रही है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि जिस प्राइमरी फोन पर वॉट्सऐप अकाउंट साइन इन है ,अगर वह कुछ समय के लिए इनएक्टिव है, तो सभी लिंक्ड डिवाइस भी साइन आउट हो जाएंगे।

WhatsApp के नए फीचर से क्या फायद

  • पहले सिर्फ एक फोन में ही वॉट्सऐप अकाउंट यूज हो पाता था लेकिन अब चार फोन में एक ही अकाउंट से वॉट्सऐप चला सकते हैं।
  • चार डिवाइस में अलग-अलग वॉट्सऐप यूज करने के लिए साइन आउट की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही दूसरे फोन में वॉट्सएप ओपन करने से चैट लॉस की समस्या होगी.
  • नए फीचर का फायदा सबसे ज्यादा उन लोगों को होगा, जिनका छोटा-मोटा बिजनेस है। इस फीचर से कोई भी कर्मचारी एक ही WhatsApp Business अकाउंट से कस्टमर्स को रिप्लाई कर सकेगा।

वॉट्सऐप अकाउंट को चार डिवाइस में इस्तेमाल कैसे करें

  • वॉट्सऐप अकाउंट को अलग-अलग डिवाइस में यूज करने के लिए लिंक करने का प्रॉसेस बिल्कुल पहले जैसा ही है, जैसे- वॉट्सएप को डेस्कटॉप से लिंक किया जाता है।
  • सबसे पहले अपने फोन में वॉट्सऐप ओपन करें.
  • अब More Options > लिंक्ड डिवाइस पर टैप करें.
  • Link a device पर क्लिक करें.
  • प्राइमरी फोन को अनलॉक करें.
  • प्राइमरी फोन को उस डिवाइस की स्क्रीन पर इंडिकेट करें जिसे आप लिंक करना चाहते हैं.
  • अब क्यूआर कोड स्कैन करें. दूसरे फोन में वॉट्सएप चालू हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें

Maths में फिसड्डी निकली ChatGPT ! टैक्स, फाइनेंशियल और मैनेजरियल असेसमेंट के सवाल पर सिट्टी पिट्टी गुल

 

गजब ! अब ड्राइव करते वक्त आई नींद तो रूक जाएगी आपकी गाड़ी, इंदौर के छात्रों ने बना दी ऐसी डिवाइस

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स