अब चुटकी बजाते ही X प्रोफाइल और ट्वीट से Hide हो जाएगा Blue Tick, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

Published : Aug 03, 2023, 03:22 PM IST
Twitter X

सार

एलन मस्क ने About X Blue मेंबरशिप सपोर्टेड पेज को भी अपडेट किया है। Hide Your Checkmark में यूजर्स ब्लू सब्सक्राइब को गायब कर सकेंगे। इससे ब्लू चेक मार्क प्रोफाइल और पोस्ट से रिमूव हो जाएगा।

टेक डेस्क : कुछ दिन पहले ही Elon Musk ने Twitter को नया रूप देते हुए उसका नाम X कर दिया है। अब इस प्लेटफॉर्म पर उन्होंने एक नया फीचर भी दे दिया है। नया फीचर ब्लू सब्क्राइबर के लिए है। इस फीचर से पेड ब्लू सब्सक्राइबर अपनी प्रोफाइल और ट्वीट से Blue Tick आसानी से हाइड कर सकेंगे। इसके साथ ही एलन मस्क ने About X Blue मेंबरशिप सपोर्टेड पेज को भी अपडेट किया है। Hide Your Checkmark में यूजर्स ब्लू सब्सक्राइब को गायब कर सकेंगे। इससे ब्लू चेक मार्क प्रोफाइल और पोस्ट से रिमूव हो जाएगा। आप चाहें तो दोबारा से इसे एक्टिवेट कर पाएंगे।

Blue Tick हाइड करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • सबसे पहले X Blue मेंबर सेटिंग्स के अंदर प्रोफाइल कस्टमाइजेशन में जाएं.
  • अब 'Hide The Blue Checkmark' पर क्लिक करें.
  • X यूजर्स को यहां 'Hide Subscriptions' का ऑप्शन मिलेगा.

क्या ब्लू टिक गायब होने के बाद भी लगेगा चार्ज

ब्लू टिक हाइड करने के बाद भी यूजर्स को मेंबरशिप चार्ज देना पड़ेगा। भारतीय यूजर्स की मेंबरशिप एंड्रॉयड और IOS यूजर्स के लिए 900 रुपए प्रति महीना है। वेब यूजर्स के लिए इस सर्विस के लिए 650 रुपए महीना देना पड़ता है. अगर आप ऐप पर एक साल की मेंबरशिप लेना चाहते हैं तो आपको 9400 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, वेब यूजर्स के लिए यह चार्ज 6800 रुपए का है।

X Blue प्लान में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं

X Blue प्लान में एलन मस्क अपने यूजर्स और सब्सक्राइबर्स को कई एडवांस और जबरदस्त फीचर्स यूज करने की सुविधा देते हैं। इन फीचर्स में एडिट पोस्ट, Access to Media Studio, spaces tab, 50% ads, लॉन्ग पोस्ट, टेक्स्ट फॉर्मेटिंग, कस्टम नेविगेशन, बुक मार्क फोल्डर और कस्टम ऐप आइकन जैसे फीचर्स शामिल है। ये सभी यूजर्स के एक्सपीरिएंस को शानदार बनाते हैं। ये सुविधाएं सिर्फ पेड ब्लू टिक यूजर्स को ही मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें

बहुत पुराना है एलन मस्क का 'X' से लगाव, कंपनी ही नहीं बच्चों तक के नाम

 

Twitter पर आ गया Video डाउनलोड वाला फीचर, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

 

 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स