NPCI ने UPI Lite में Transfer Out फीचर और Auto Top-Up लॉन्च किया। अब ₹500 तक PIN-less ट्रांजैक्शन और ₹1,000 तक की नई लिमिट। जानें UPI Lite के नए नियम और फायदे।
UPI Lite New Update:भारत में डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए NPCI (National Payments Corporation of India) ने UPI Lite में कई बड़े बदलाव किए हैं।
अब UPI Lite यूज़र्स अपने बचे हुए पैसे को वापस बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं और इसके लिए UPI Lite डिसेबल करने की जरूरत नहीं होगी।इससे छोटे भुगतान को मैनेज करना और भी आसान हो जाएगा।
RBI के 4 दिसंबर 2024 के नोटिफिकेशन के अनुसार, UPI Lite के लिए नई लिमिट्स इस प्रकार हैं: | |
प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट | ₹500 (पहले ₹100) |
नई मैक्स ट्रांजैक्शन लिमिट | ₹1,000 |
कुल बैलेंस लिमिट | ₹5,000 |
अगर किसी UPI Lite अकाउंट से 6 महीने तक कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ, तो बैंक उस अकाउंट को इनएक्टिव मानकर बची हुई रकम वापस यूज़र के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा। इस नियम को 30 जून 2025 तक लागू किया जाएगा।
Step 1: अपने पसंदीदा UPI Lite ऐप (Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) को खोलें।
Step 2: UPI Lite सेक्शन में पेमेंट ऑप्शन पर टैप करें।
Step 3: रिसीवर का UPI ID डालें या QR कोड स्कैन करें।
Step 4: ₹500 तक की राशि दर्ज करें।
Step 5: बिना PIN डाले तुरंत पेमेंट पूरा करें।
यह भी पढ़ें:
Bullet Train Project: भारत की पहली बुलेट ट्रेन का 360 किमी ट्रैक पूरा, जानें कब दौड़ेगी ट्रेन