Telegram ने यूजर्स के लिए जोड़ा नया फीचर्स, अब वीडियो कॉल में 1000 लोग हो सकेंगे शामिल

Published : Aug 01, 2021, 03:29 PM IST
Telegram ने यूजर्स के लिए जोड़ा नया फीचर्स, अब वीडियो कॉल में 1000 लोग हो सकेंगे शामिल

सार

ग्रुप वीडियो कॉल में 1000 तक लोग जोड़े जा सकते हैं जो इसे सेमिनार की तरह अटेंड कर सकते हैं। टेलीग्राम का कहना है कि ये व्यूअर्स इन कॉल्स पर कुछ भी देख सकते हैं।

टेक डेस्क. मैसेजिंग चैट ऐप टेलीग्राम ने अपने नए फीचर की घोषणा की है। इस फीचर्स का मुख्य फोकस वीडियो कॉल पर है। नए डेवल्पमेंट के अनुसार, टेलीग्राम अब एक ग्रुप वीडियो कॉल (Group Video Call) में अधिकतम 1000 लोगों को शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को वीडियो मैसेज भेजने की भी सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- Whatsaap ने शुरू की नए फीचर की टेंस्टिंग, जानें यूजर्स को क्या होगा फायदा


30 यूजर्स अपने कैमरे और स्क्रीन दोनों से वीडियो ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं। इसी के साथ ऐप में और भी काफी सारे फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी के अनुसार, वीडियो मैसेज भी हाई रिज़ॉल्यूशन पर आएंगे और यूजर्स क्लिप के बड़े स्क्रीन के साथ उन्हें टैप कर सकते हैं। टेलीग्राम में ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान 30 यूजर्स हिस्सा ले सकते हैं। इसमें ये अपने कैमरा और स्क्रीन दोनों को ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं।

इसके अलावा अब इन ग्रुप वीडियो कॉल में 1000 तक लोग जोड़े जा सकते हैं जो इसे सेमिनार की तरह अटेंड कर सकते हैं। टेलीग्राम का कहना है कि ये व्यूअर्स इन कॉल्स पर कुछ भी देख सकते हैं फिर चाहे वो ऑनलाइन लेक्चर हो या फिर लाइव रैप बैटल।

इसे भी पढ़ें- Netflix लांच करने जा रहा है दो नए फीचर्स, जानें यूजर्स को क्या मिलेगी सुविधा

कंपनी के अनुसार, वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करने के लिए, वॉइस मैसेज रिकॉर्डिंग से वीडियो पर स्विच करने के लिए मैसेज बार में माइक्रोफ़ोन आइकन टैप करें। जैसे ही आप रिकॉर्ड करेंगे आपके डिवाइस से ऑडियो बजता रहेगा, इसलिए अब आप अपने पसंदीदा म्यूजिंक के साथ गा सकते हैं या अपने पॉडकास्ट को रोके बिना जवाब दे सकते हैं। टेलीग्राम ने पासकोड स्क्रीन और जब कोई यूजर्स एंड्रॉइड पर मैसेज भेजता है, तो एनिमेशन के साथ यूजर्स के अनुभव को भी बढ़ा दिया है। iOS यूजर्स को ये मैसेज एनिमेशन पहले के अपडेट में मिल चुके हैं। 
 

PREV

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories

Jio ₹15 Unlimited 5G Plan: सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा! जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
iPhone Duo Sale: ₹2.99 लाख का फोन 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक, Blinkit पर ऐसा कैसे हुआ?