Amazon-Flipkart Sale: 30 हजार रुपये से कम में कौन-सा फोन है बेस्ट? देखें टॉप स्मार्टफोन्स की लिस्ट

Published : Oct 14, 2026, 01:35 PM IST

अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर इस समय तगड़ी सेल चल रही है। अगर आप 30 हजार रुपये के बजट में एक नया मोबाइल ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए टॉप डील्स लेकर आए हैं। ये सभी स्मार्टफोन्स बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ शानदार फीचर्स से लैस हैं।

PREV
14
शानदार स्मार्टफोन्स

फ्लिपकार्ट और अमेज़न (Amazon, Flipkart) दशहरा के मौके पर ग्राहकों को खास ऑफर्स दे रहे हैं। फ्लिपकार्ट अपनी 'बिग बिलियन डेज सेल' (Big Billion Days Sale) और अमेज़न 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल' (Great Indian Festival sale) चला रहा है। इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मोबाइल्स पर भारी छूट मिल रही है। हम आपको 30 हजार रुपये के अंदर मिलने वाले बेस्ट स्मार्टफोन्स की लिस्ट बता रहे हैं।

24
फ्लिपकार्ट की टॉप डील्स

सैमसंग गैलेक्सी A36 5G (Samsung Galaxy A36 5G)

  • कंपनी (8GB + 256GB) वेरिएंट को 38,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये में बेच रही है।
  • इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।
  • फोन में 50MP प्राइमरी, 8MP और 5MP लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
  • यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है।
  • इसमें 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
34
नथिंग फोन

नथिंग फोन (4b) (Nothing Phone 4b)

नथिंग फोन (4b) का (6GB + 128GB) मॉडल अब सस्ता हो गया है। इसकी मूल कीमत 49,999 रुपये से घटकर 29,999 रुपये हो गई है। फोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 6,000mAh की बैटरी पैक करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर लगा है। फोन में 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP लेंस वाला डुअल बैक कैमरा है।

ओप्पो K14 प्लस 5G (OPPO K14 Plus 5G)

इसका (6GB + 128GB) वेरिएंट 29,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन डाइमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले है। यह 8,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा सेंसर है। इसमें 2MP लेंस के साथ डुअल बैक कैमरा सेटअप मिलता है।

44
अमेज़न की शानदार डील्स

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज में सिटीबैंक (Citibank) और आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। मोबाइल्स के अलावा चुनिंदा टीवी पर 70% और लैपटॉप पर 40% तक की छूट है।

वनप्लस N6 5G (OnePlus N6 5G)

  • वनप्लस N6 (6GB + 128GB) मॉडल 24,999 रुपये में बिक रहा है।
  • यह फोन 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
  • इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
  • फोन डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर पर चलता है।
  • यह ऑक्सीजन OS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

आईक्यू Z11X 5G (iQOO Z11X 5G)

  • iQOO Z11X 5G (8GB + 128GB) की कीमत 28,998 रुपये है।
  • कंपनी ने इसमें 7200mAh की बैटरी दी है।
  • यह फोन डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है।

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories