Vivo T5 5G Launch: 7,050mAh की धांसू बैटरी, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Published : Sep 01, 2026, 02:06 PM IST
Vivo T5 5G Launch: 7,050mAh की धांसू बैटरी, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

सार

वीवो का नया T-सीरीज़ स्मार्टफोन, Vivo T5 5G, 2 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh की दमदार बैटरी, 144Hz कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।

वीवो स्मार्टफोन मार्केट में एक नया मॉडल लाने की तैयारी में है। कंपनी अपनी T-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन, Vivo T5 5G, 2 सितंबर को भारत में लॉन्च करेगी। यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के ज्यादातर खास फीचर्स की जानकारी दे दी है। इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 7,050mAh की दमदार बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है।

7,050mAh की दमदार बैटरी

Vivo T5 5G की सबसे खासियतों में से एक इसकी बड़ी बैटरी है। फोन में 7,050mAh की बैटरी दी गई है। वीवो का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर आप 85 घंटे तक गाने सुन सकते हैं, 34.7 घंटे तक फोन में सेव वीडियो देख सकते हैं और 7.9 घंटे तक गेम खेल सकते हैं। कंपनी का यह भी कहना है कि बैटरी की हेल्थ पांच साल तक अच्छी बनी रहेगी। दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन सिर्फ 7.99 मिलीमीटर पतला है।

144Hz कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले

Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन की एक और खासियत इसका 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 449 PPI की पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से गेमिंग, वीडियो देखने और स्क्रॉलिंग के दौरान काफी स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा।

50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

कैमरे के मामले में भी वीवो ने शानदार फीचर्स दिए हैं। फोन के पीछे दो कैमरे हैं। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी है। दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। खास बात यह है कि फ्रंट और बैक, दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट

परफॉर्मेंस के लिए Vivo T5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित ओरिजिनओएस 6 पर चलेगा। वीवो ने तीन बड़े ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

पानी और धूल से बचाव

फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। 7.99mm की मोटाई वाला यह फोन रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा।

बिक्री फ्लिपकार्ट और वीवो स्टोर पर

फोन का ऑफिशियल लॉन्च 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसे फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन की कीमत, रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स जैसी बाकी जानकारी कंपनी लॉन्च इवेंट में ही देगी।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

AI ने बदली 13 साल की लड़की की दुनिया: Coding नहीं आती, AI से बनाया ऐप-3 दिन में कमाए ₹2.5 लाख
न स्मार्टफोन, न इंटरनेट… फिर भी होगा UPI Payment! PhonePe ने करोड़ों यूजर्स के लिए शुरू की नई सुविधा