Vivo X Fold 6: Vivo का फोल्डेबल फोन मचाएगा तहलका! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Published : Oct 05, 2026, 04:07 PM IST
Vivo X Fold 6

सार

Vivo Foldable Phone: वीवो जल्द ही भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च करने वाला है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा और 7,000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। लीक्स की मानें तो यह धांसू फोन 6 अक्टूबर को मार्केट में एंट्री मार सकता है।

Vivo 7000mAh Battery Phone: भारत के फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में वीवो एक नया धमाका करने जा रहा है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि Vivo X Fold 6 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके फीचर्स और कीमत लीक हो चुके हैं। मशहूर टिपस्टर अभिषेक यादव का दावा है कि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 2,19,999 रुपये हो सकती है।

बेस मॉडल की कीमत 1,59,999 रुपये?

टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए आपको 2,19,999 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। वहीं, पुरानी रिपोर्ट्स कहती हैं कि इसके बेस मॉडल की कीमत करीब 1,59,999 रुपये होगी। हालांकि, ये सिर्फ लीक हुई कीमतें हैं। असली कीमत का खुलासा लॉन्च के वक्त ही होगा।

6 अक्टूबर को होगा लॉन्च?

वीवो ने अभी तक लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। लेकिन चर्चा है कि X Fold 6 को 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। खबर यह भी है कि इसके साथ Vivo S2 FE और Vivo V80 मॉडल्स भी मार्केट में उतारे जाएंगे।

5,000 निट्स ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले

इस फोन में 6.51 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले और 8.02 इंच की AMOLED मेन डिस्प्ले मिल सकती है। दोनों स्क्रीन्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।

7,000 mAh की तगड़ी बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 सुपर चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 12GB रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करेगा। पावर के लिए इसमें 7,000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। यह फोन प्रिज्म ब्लैक और नेबुला टील कलर्स में आ सकता है। पानी और धूल से बचने के लिए इसे IP58 और IP59 रेटिंग भी मिल सकती है।

200 मेगापिक्सल का कैमरा

कैमरे के मामले में भी यह फोन काफी तगड़ा होने वाला है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की खबर है।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Washing Machine Buying Tips: नई वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान? Front Load या Top Load, जानें आपके लिए कौन सी बेहतर
JioHotstar के साथ ₹39,000 के प्रीमियम ऐप्स बिल्कुल फ्री! धांसू है Jio का ₹399 वाला प्लान