
Jio Plan with JioHotstar Subscription: अगर आप हर महीने सिर्फ डेटा और कॉलिंग के लिए 300-400 रुपए का रिचार्ज करवाते हैं, तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। जियो अपने यूज़र्स को एक ऐसा प्लान दे रही है, जिसमें खर्च तो सिर्फ 399 रुपए का है, लेकिन इसके साथ मिलने वाले प्रीमियम टूल्स और ऐप्स की कीमत करीब 39,000 रुपए से भी ज्यादा बैठती है। इस प्लान में एंटरटेनमेंट के लिए नया जियोहॉटस्टार, काम और पढ़ाई के लिए गूगल जेमिनी प्रो (Google Gemini Pro AI) और डिजाइनिंग के लिए Canva Pro आपको मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस प्लान में आपको क्या-क्या मिल रहा है और इसका फायदा उठाने के लिए कौन-सी शर्तें ध्यान में रखनी होंगी..
वैलिडिटी- 28 दिन
डेली डेटा- 2.5 GB डेली (कुल 70 GB)
एक्स्ट्रा 5G डेटा- एलिजिबल यूज़र्स के लिए अनलिमिटेड True 5G
कॉलिंग- किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD
SMS- 100 SMS रोज
स्पीड लिमिट- 2.5GB खत्म होने के बाद 64 Kbps स्पीड
Google Gemini Pro
इस प्लान की असली यूएसपी इसका डेटा या कॉलिंग नहीं, बल्कि वे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन हैं, जिनके लिए लोग अलग से हजारों रुपए खर्च करते हैं। इस प्लान के साथ Google Gemini Pro 18 महीने के लिए फ्री मिल रहा है, जिसकी कीमत करीब 35,100 रुपए है। इसके साथ आपको फाइल्स और फोटो सेव रखने के लिए 5000 GB (5 TB) का भारी-भरकम क्लाउड स्टोरेज भी मिल रहा है।
Canva Pro
जियो के इस रिचार्ज के साथ 12 महीने बिल्कुल फ्री Canva Pro मिल रहा है, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपए है। अगर आप सोशल मीडिया पोस्ट, पोस्टर, यूट्यूब थंबनेल या रिज्यूमे बनाते हैं, तो कैनवा का पेड प्रो वर्जन पूरे एक साल के लिए बिना एक पैसा दिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
JioHotstar Mobile और Hollywood
क्रिकेट, लाइव मैच, वेब सीरीज और हॉलीवुड फिल्मों का मजा JioHotstar के साथ उठा सकते हैं, जो इस रिचार्ज के साथ फ्री मिल रहा है।
स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा ऐप्स
मैच देखने के शौकीनों के लिए JioTV के जरिए FanCode का एक्सेस, गेमिंग के लिए JioGames और 50 GB का JioAICloud स्टोरेज भी इस पैक में शामिल है।
48 घंटे का नियम: जब आपका 28 दिन वाला प्लान खत्म हो, तो उसके 48 घंटे के अंदर ही आपको अगला एलिजिबल प्लान रिचार्ज करना होगा। अगर देर हुई, तो JioHotstar की सर्विस रुक सकती है।
लगातार एक्टिव रहना जरूरी: Google Gemini और Canva Pro का फायदा पूरे टाइम लेने के लिए आपका नंबर लगातार ₹399 या उससे ऊपर वाले अनलिमिटेड 5G प्लान पर एक्टिव रहना चाहिए।
एक ही नंबर से लॉगिन: JioHotstar, JioGames और JioAICloud पर उसी जियो मोबाइल नंबर से लॉगिन करें जिससे आपने रिचार्ज किया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए प्लान, कीमत और ऑफर्स से जुड़ी सभी जानकारियां जियो (Jio) की आधिकारिक वेबसाइट और उपलब्ध नियमों और शर्तों (T&C) पर आधारित हैं। टेलीकॉम कंपनी बिना किसी पूर्व सूचना के अपने प्लान्स और ऑफर्स के नियमों में बदलाव कर सकती है। रिचार्ज करने से पहले आधिकारिक MyJio ऐप या Jio.com पर जाकर मौजूदा प्लान की शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें।
नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।