अब WhatsApp नहीं भूलने देगा किसी का Birthday! आ रहा है नया Birthday Notification फीचर

Published : Jul 10, 2026, 11:05 AM IST
WhatsApp Birthdays Feature

सार

वॉट्सऐप एक नया 'बर्थडे नोटिफिकेशन' फीचर टेस्ट कर रहा है। यह एक खास 'Birthdays' सेक्शन के ज़रिए आपको कॉन्टैक्ट्स का जन्मदिन याद दिलाएगा। यह तभी काम करेगा जब यूज़र ने अपनी जन्म-तिथि ऐप पर शेयर की हो।

गर आप भी अक्सर अपने दोस्तों या परिवार वालों का जन्मदिन भूल जाते हैं, तो वॉट्सऐप आपके लिए एक राहत भरा फीचर लाने की तैयारी में है। कंपनी एक नए 'बर्थडे नोटिफिकेशन' सिस्टम को टेस्ट कर रही है, जो आपके सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स का जन्मदिन आपको याद दिलाएगा। यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन में देखा गया है और उम्मीद है कि भविष्य के अपडेट में यूज़र्स को मिल जाएगा।

'Birthdays' नाम का नया सेक्शन

वॉट्सऐप पर नज़र रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, ऐप में 'Birthdays' नाम से एक खास सेक्शन जोड़ने की तैयारी है। इसके ज़रिए यूज़र्स अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों के आने वाले जन्मदिन एक ही जगह पर देख पाएंगे। इससे बर्थडे याद रखने के लिए दूसरे ऐप्स या कैलेंडर पर निर्भर रहने की ज़रूरत कम हो जाएगी।

जन्मदिन पर मिलेगा नोटिफिकेशन

जिस कॉन्टैक्ट का जन्मदिन होगा, उस दिन वॉट्सऐप आपको एक इन-ऐप नोटिफिकेशन भेजकर याद दिलाएगा। इस नोटिफिकेशन पर टैप करते ही आप सीधे उस व्यक्ति की चैट में जाकर उसे बर्थडे विश कर सकेंगे। इस फीचर का मकसद यूज़र एक्सपीरियंस को और आसान बनाना है।

सबका जन्मदिन नहीं दिखेगा

हालांकि, यह सिस्टम सभी कॉन्टैक्ट्स के लिए एक जैसा काम नहीं करेगा। यह सिर्फ तभी काम करेगा जब किसी यूज़र ने अपनी जन्म-तिथि वॉट्सऐप के साथ शेयर की हो। तभी उसका जन्मदिन 'Birthdays' सेक्शन में दिखेगा और आपको नोटिफिकेशन मिलेगा।

कहां से मिलेगी जन्म-तिथि की जानकारी?

फिलहाल, अमेरिका के कुछ राज्यों में उम्र की पुष्टि करने वाले कानूनों के चलते वॉट्सऐप यूज़र्स से उनकी जन्म-तिथि लेता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी जानकारी का इस्तेमाल इस नए फीचर के लिए किया जा सकता है। लेकिन दूसरे देशों में ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है, इसलिए वहां यह सिस्टम तभी काम करेगा जब यूज़र्स खुद अपनी जन्म-तिथि शेयर करेंगे।

प्राइवेसी को लेकर भी सवाल

इस फीचर से जुड़ी प्राइवेसी सेटिंग्स को लेकर अभी कोई साफ जानकारी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा टेस्टिंग वर्जन में यह ऑप्शन नहीं है कि आप अपनी जन्म-तिथि किसे दिखाना चाहते हैं और किससे छिपाना चाहते हैं। कंपनी ने भी इस पर कोई जवाब नहीं दिया है कि फाइनल वर्जन में ऐसी सेटिंग्स होंगी या नहीं।

यह फीचर एंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.26.27.3 में देखा गया है। लेकिन यह अभी भी डेवलपमेंट स्टेज में है, इसलिए बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा या रिलीज़ डेट नहीं बताई है। इसलिए, हो सकता है कि फाइनल वर्जन में इस फीचर में कुछ बदलाव हों या इसे रिलीज़ ही न किया जाए।

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Apple iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च से पहले बड़ा दावा, कीमत से फीचर्स तक सामने आया नया अपडेट
Samsung Galaxy F70 Pro 5G: लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स, क्या यही होगा मिड-रेंज का नया किंग?