WhatsApp का धांसू अपडेट: अब बिना फोन नंबर दिए कर सकेंगे चैट, जानिए कैसे?

Published : Jun 30, 2026, 09:35 AM IST
WhatsApp

सार

WhatsApp Update: वॉट्सऐप जल्द ही यूजरनेम फीचर ला रहा है। अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए चैट कर सकेंगे। जानिए यूजरनेम कैसे रिजर्व करें, फायदे और कब मिलेगा नया अपडेट

WhatsApp Username Feature: वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब वह दिन दूर नहीं जब किसी नए शख्स से बात करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वॉट्सऐप एक ऐसा फीचर ला रहा है जो आपकी प्राइवेसी को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बना सकता है। कंपनी ने यूजरनेम फीचर (Username Feature) की घोषणा की है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी वॉट्सऐप पर चैट कर सकेंगे। यानी अब आपकी पहचान आपके फोन नंबर से नहीं, बल्कि आपके सेलेक्ट हुए यूजरनेम से होगी। अगर आप भी वॉट्सऐप चलाते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है।

WhatsApp में क्या बदलने वाला है?

अभी तक वॉट्सऐप पर किसी से बात शुरू करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता था, लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स एक यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे और उसी के जरिए लोगों से जुड़ सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको हर किसी को अपना पर्सनल नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मान लीजिए आप किसी नए क्लासमेट, बिजनेस कॉन्टैक्ट, पड़ोसी या किसी ग्रुप के सदस्य से जुड़ना चाहते हैं, तो अब सिर्फ यूजरनेम शेयर करके भी बातचीत शुरू कर पाएंगे।

WhatsApp Username फीचर क्यों ला रहा है?

कंपनी का कहना है कि इसका मुख्य मकसद यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाना है। कई बार लोग अपना मोबाइल नंबर शेयर करने में सही फील नहीं करते हैं। ऐसे में यूजरनेम सिस्टम यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देगा कि उनसे कौन कॉन्टैक्ट कर सकता है। सबसे खास बात यह है कि वॉट्सऐप इसे इंस्टाग्राम (Instagram) या X (Twitter) जैसा सोशल मीडिया फीचर नहीं बनाना चाहता है। यानी कोई पब्लिक यूजरनेम डायरेक्टरी नहीं होगी। लोग आपका यूजरनेम सर्च करके नहीं ढूंढ पाएंगे। किसी को आपसे चैट शुरू करने के लिए आपका सही यूजरनेम पता होना जरूरी होगा।

WhatsApp Username Key क्या है?

वॉट्सऐप सिर्फ यूजरनेम तक ही सीमित नहीं रहेगा। कंपनी एक नया Username Key फीचर भी ला रही है। इस फीचर के जरिए यूजर एक अतिरिक्त सिक्योरिटी कोड सेट कर सकेंगे। अगर कोई व्यक्ति पहली बार यूजरनेम के जरिए आपको मैसेज करना चाहता है, तो उसे यह Key भी दर्ज करनी पड़ सकती है। इससे अनचाहे मैसेज और स्पैम पर काफी हद तक रोक लग सकती है।

WhatsApp Username कैसे रिजर्व करें?

  • WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें।
  • Settings में जाएं।
  • Account ऑप्शन पर टैप करें।
  • Username ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • अपना पसंदीदा यूजरनेम दर्ज करें।
  • अगर यूजरनेम उपलब्ध है, तो उसे कंफर्म कर दें।

यूजरनेम रिजर्व करने में देरी क्यों नहीं करनी चाहिए?

वॉट्सऐप के अनुसार Username यूनिक होंगे। मतलब जो नाम पहले किसी ने ले लिया, वह दूसरे यूजर को नहीं मिलेगा। यही वजह है कि दुनियाभर में यूजरनेम रिजर्वेशन (Username Reservation) शुरू होते ही कई यूजर्स अपने पसंदीदा नाम लॉक करने में जुट गए हैं। अगर आपका कोई खास नाम या ब्रांड नेम है, तो उसे जल्दी रिजर्व करना समझदारी हो सकती है।

वॉट्सऐप यूजरनेम कितने अक्षरों का होगा?

वॉट्सऐप ने बताया है कि यूजरनेम मैक्सिमम 35 कैरेक्टर तक का हो सकता है। यूजर फ्यूजर में यूजरनेम बदल भी सकेंगे। जरूरत पड़ने पर यूजरनेम हटाया भी जा सकेगा। बड़े सेलिब्रिटी और पब्लिक फिगर्स के कुछ नाम सेफ रखे जाएंगे, ताकि फर्जी अकाउंट न बन सकें।

क्या वॉट्सऐप के पुराने चैट्स पर पड़ेगा असर?

WhatsApp ने साफ किया है कि इस अपडेट से आपके मौजूदा चैट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुराने कॉन्टैक्ट पहले की तरह मैसेज कर सकेंगे। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जारी रहेगा। ब्लॉक और रिपोर्ट जैसे फीचर्स भी पहले की तरह काम करेंगे। यानी नया फीचर सिर्फ आपकी पहचान और प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए जोड़ा जा रहा है।

भारत में कब मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल वॉट्सऐप इस फीचर को फेज वाइज रोलआउट कर रहा है। सभी यूजर्स को एक साथ यह सुविधा नहीं मिलेगी। जब आपके क्षेत्र में यूजरनेम रिजर्वेशन शुरू होगा, तो वॉट्सऐप ऐप के अंदर नोटिफिकेशन भेजेगा। इसके बाद साल 2026 के दौरान इसे बड़े स्तर पर जारी किया जाएगा।

WhatsApp यूजर्स के लिए फायदा क्या है?

  • नए अपडेट के बाद मोबाइल नंबर छिपा सकेंगे।
  • अनजान लोगों को नंबर देने की जरूरत नहीं होगी।
  • प्राइवेसी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।
  • स्पैम मैसेज कम हो सकते हैं।
  • बिजनेस और प्रोफेशनल नेटवर्किंग आसान होगी।

 

PREV

नई तकनीक, AI अपडेट्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्टफोन लॉन्च और डिजिटल नवाचारों की आसान और स्पष्ट रिपोर्टिंग पाएं। ट्रेंडिंग इंटरनेट टूल्स, ऐप फीचर्स और गैजेट रिव्यू समझने के लिए Technology News in Hindi सेक्शन पढ़ें। टेक दुनिया की हर बड़ी खबर तेज़ और सही — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

iPhone 17 Price Hike Rumors: ₹50,000 तक महंगा होने वाला है आईफोन? जान लें कब से
iPhone खरीदने का बेस्ट मौका? Bank Offer के साथ 17 Pro Max की कीमत में बंपर डिस्काउंट