पिता घायल हुए तो 7 साल के बेटे ने उठाई परिवार की जिम्मेदारी, शाम 6 से रात 11 तक साइकल से करने लगा फूड डिलीवरी

Published : Aug 04, 2022, 03:18 PM ISTUpdated : Aug 04, 2022, 05:30 PM IST
पिता घायल हुए तो 7 साल के बेटे ने उठाई परिवार की जिम्मेदारी, शाम 6 से रात 11 तक साइकल से करने लगा फूड डिलीवरी

सार

सोशल मीडिया पर जोमैटो के 7 साल के डिलीवरी ब्वॉय (Zomato delivery boy) की कहानी वायरल हो गई है। बच्चे के पिता डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करते हैं। वह हादसे का शिकार हुए तो बच्चे ने खाना पहुंचाना शुरू कर दिया।  

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर 7 साल के एक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय (Zomato delivery boy) की मार्मिक कहानी वायरल हो गई है। पिता हादसे का शिकार हुए तो बच्चे ने छोटी उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठा ली। वह पैसे कमाने के लिए जोमैटो डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के रूप में काम कर रहा है। वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए है।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में बताया गया है कि लड़का सात साल का है। उसके पिता दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। बच्चे के वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। 29 सेकंड के इस वीडियो को खाने की डिलीवरी लेने वाले एक व्यक्ति ने बनाया है। एक हाथ में चॉकलेट का डिब्बा और दूसरे हाथ में मोबाइल फोन पकड़े बच्चे ने पूरे आत्मविश्वास से सवालों का जवाब दिया।

 

 

यह भी पढ़ें- युवक का स्टंट देख हर कोई हैरान, पलक झपकते ही चलती कार से दूसरी में गया और वापस पहली गाड़ी पर चढ़ गया

6-11 बजे तक खाना पहुंचाता है बच्चा
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने बच्चे से बात की है। उसने पूछा कि बेटा आपके पिता को क्या हुआ है? इसपर बच्चा कहता है कि उन्हें चोट लगी है। पापा के जगह पर मैं खाना पहुंचा रहा हूं। सुबह स्कूल जाता हूं। शाम के छह बजे से काम शुरू करता हूं और रात 11 बजे तक खाना पहुंचाता हूं। मैं अपनी साइकल से घूमकर खाना पहुंचाता हूं। सोशल मीडिया पर लोग बच्चे के दृढ़ संकल्प की तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि बच्चे ने कठिन समय में जिस तरह परिवार को संभालने के लिए जिम्मेदारी उठाई यह बहुत बड़ी बात है। बहुत से यूजर ने बच्चे की मदद करने की अपील भी की है।

यह भी पढ़ें- RRR Movie के इस गाने पर दो बहनों का डांस हुआ वायरल.. यू-ट्यूब इंडिया भी हुआ फैन, दिया अनोखा गिफ्ट

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल