Video: रैंप वॉक कर रही मॉडल के सामने आया बच्चा, पकड़ने के लिए दौड़ी मां तो बन गया फनी सीन

Published : Sep 01, 2022, 09:21 PM IST
Video: रैंप वॉक कर रही मॉडल के सामने आया बच्चा, पकड़ने के लिए दौड़ी मां तो बन गया फनी सीन

सार

19 सेकेंड का ये वीडियो 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बच्चे की एक हरकत ने मम्मी को कितना परेशान कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है 

ट्रेंडिंग न्यूज। बच्चों के फनी वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे। मासूम हरकतें तो कभी उनकी शरारतें सभी का दिल जीत लेती हैं। उम्र के साथ साथ नई नई चीजें सीखते हैं। कभी क्यूट नेस पर दुनिया मर मिटती है तो कफी फनी बातों को देख लोग लोट पोट हो जाते हैं। बच्चों की दुनिया कितनी खूबसूरत है। इसका भी अपना एक मजा है। हमारे बचपन की भी सारी बातों को सामने ला देता है। बच्चे कुछ नहीं देखते क्या माहौल है, क्या सिचुएशन है उन्हें जो करना है वो करेंगे। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। 19 सेकेंड का ये वीडियो 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

दरअसल इस वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ मॉडल्स रैंप वॉक कर रही हैं। वॉक करती मॉडल के सामने एक बच्चा दौड़ते हुए आता है और खड़ा हो जाता है। पीछे से उसकी मां उसे पकड़ने के लिए भागती हैं। जैसे ही बच्चे को पता चलता है कि मां आ रही है वो और तेज दौड़ना शुरू कर देता है। रैंप पर मॉडल्स के बीच से निकल जाता है। मां बच्चे के पीछे पीछे जाकर उसे पकड़ तो लेती है लेकिन खुद गिर जाती है और बच्चा भी। कुल मिलाकर ये पूरा माहौल बेहद फनी हो जाता है।  ये वीडियो देख आप भी कहेंगे कि बच्चे कितने शैतान होते हैं।

 देखें वीडियो

19 सेकेंड में ये पूरा खेल खत्म हो जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही खूब कंमेंट भी कर रहे हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि मां ने बच्चे को पकड़कर खूब अच्छे से सबक सिखाया होगा 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH