8 मर्दों के साथ 11 बच्चे पैदा कर चुकी है यह महिला, 30 का है टारगेट

Published : Oct 30, 2022, 10:35 AM IST
8 मर्दों के साथ 11 बच्चे पैदा कर चुकी है यह महिला, 30 का है टारगेट

सार

आज तक आपने लोगों के कई अजीबोगरीब शौक देखे और सुने होंगे? लेकिन आज हम आपको बताते एक महिला का ऐसा शौक जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

ट्रेंडिंग डेस्क : मां बनना हर महिला का सपना होता है और वह अपनी जिंदगी में एक, दो या फिर जितना चाहे उतने बच्चों को जन्म देना चाहती है। लेकिन एक महिला के बच्चे पैदा करने की स्पीड और उनके लक्ष्य को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यह महिला अब तक 11 बच्चों को जन्म दे चुकी है और कुल 30 बच्चों को जन्म देना चाहती हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह 11 बच्चे उसे आठ अलग-अलग आदमियों से पैदा हुए हैं और वह अपने बच्चों के लिए अलग-अलग पिता ही चाहती है। आज आपको मिलवाते हैं इस महिला से और आपको बताते हैं कि क्यों इस महिला का ऐसा अजीबोगरीब शौक है...

यह है अमेरिका के मेम्फिस की रहने वाली फाई, इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बच्चों को लेकर छाई हुई है। दरअसल, हाल ही में इन्होंने टिक टॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फाई बताती है कि इन्होंने आठ अलग-अलग आदमियों से 11 बच्चों को जन्म दिया है और आगे वह 19 बच्चों को जन्म और देना चाहती हैं ताकि वह अपने 30 का आंकड़ा पूरा कर सकें। जी हां, इस महिला को एक दो या तीन नहीं बल्कि अपनी जिंदगी में 30 बच्चे पैदा करने हैं वह भी अलग-अलग पुरुषों से।

फाई बताती है कि मैंने अब तक 11 बच्चों को जन्म दिया है जिनके 8 पिता है। अगर मेरे बच्चों का सिर्फ एक पिता होता और वह हमें छोड़ कर चला जाता है या उसकी मौत हो जाती तो मेरे बच्चे तो बिना पिता के ही रह जाते। ऐसे में मेरे पास 8 अलग अलग इंसान है और अगर इसमें से 3-4 जाते भी हैं या उनकी मौत भी हो जाती है तो भी मेरे बच्चों के पास कोई ना कोई पिता तो जरूर बचेगा। 

सोशल मीडिया पर फाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने बच्चों और अपने बॉयफ्रेंड के रिलेशनशिप को लेकर बता रही है। बता दें कि टिक टॉक पर उनके 90 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर करती रहती है। हालांकि, महिला की इन बातों को सुनकर बहुत सारे लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। जिसका जवाब देते हुए फाई ने कहा कि आप लोग तो ऐसी बातें कर रहे हैं जैसे मैंने कोई अपराध किया है। वहीं, कई लोग फाई का सपोर्ट करते हुए भी नजर आए।

और पढ़ें: आंटी जी के देसी ठुमके देख दंग रह जाएंगे आप, गोविंदा भी हो जाएंगे फिदा

डॉक्टर पर भरोसा करके मॉडल ने की बड़ी गलती, स्टेज 4 कैंसर से रही जूझ, बोलीं- ये मौत की सजा जैसी है

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल