Hairy Mushroom को छूने पर हो सकती है जेल, पिंजरे में किया गया है कैद, जाने इसके पीछे की बड़ी वजह

Published : Oct 29, 2022, 05:02 PM IST
Hairy Mushroom को छूने पर हो सकती है जेल, पिंजरे में किया गया है कैद, जाने इसके पीछे की बड़ी वजह

सार

एक ऐसा मशरुम जिसको खाना तो दूर अगर छूत हैं तो भी जेल हो सकती हैं। इसकी सुरक्षा के लिए इसे पिंजरे में रखा गया है। इस मशरूम को हेयरी मशरुम (Hairy Mushroom ) कहते हैं। जानते हैं इस रेयर मशरुम के बारे में जिसकी हर तरफ हो रही चर्चा।  

ट्रेंडिग डेस्क. आपने जानवरों को पिंजरे में रखते सुना होगा। लेकिन कभी सुना है कि किसी पौधे को पिंजरे में रखा गया हो। हालांकि किसान अपनी फसल को बचाने के लिए बड़ा जरूर लगाते हैं। लेकिन यहां एक मशरूम को पिंजरे में कैद करके रखा गया है। इसे कैद में रखने की बहुत ही दिलचस्प वजह है। कई लोगों को मशरुम देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। तो कुछ लोगों को इससे एलर्जी होती है। लेकिन इस मशरुम को खाना मना है। ऐसा नहीं है कि ये जहरीला है। बल्कि इसकी वजह अलग है।

मशरुम का है ये दुर्लभ प्रजाति

दरअसल यह मशरुम दुर्लभ प्रजाति का है। यह रेयर ही कही मिलती है। इसका नाम है  बेयर्डेड मशरूम( Bearded Tooth mushroom)। फुटबॉल के आकार का यह मशरुम इंग्लैंड के हेलिगन गार्डन में पाया गया है। इसकी सुरक्षा के लिए वॉलेटियर को लगाया गया है। इसे पिंजरे में रखा गया है। दरअसल, इस अति दुर्लभ मशरुम को खोजने वाले शख्स का दावा है कि यह कैंसर की जानलेवा बीमारी में लड़ने में कारगर है। यह डिमेंशिया के इलाज में भी असरदायक है। ऐसे में इसे कानून का भी संरक्षण मिला हुआ है। इसकी सुरक्षा के लिए इसे पिंजरे में बंद कर दिया गया है।

पिंजरे में रखा गया है मशरुम

हेयरी मशरुम पर कॉर्नवाल के लॉस्ट गार्ड ऑफ हेलिगन में एक वॉलेटियर की नजर उस वक्त पड़ी जब ये मशरूम फुटबॉल जितना बड़ा हो गया था। लगातार बड़े हो रहे मशरुम को देखते हुए वहां के स्टाफ ने तुरंत ही लोकल और  नेशनल मशरूम इंडस्ट्री को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एक्सपर्ट इसे देखने आए और बताया कि यह दुर्लभ मशरुम की प्रजाति है। इसमें कई चमत्कारी गुण हैं। जंगल और पेड़-पौधे की ढेर में इसे सुरक्षित रखना होगा। जिसके बाद इसे पिंजरे में कैद कर दिया गया।

घने जंगलों में पाया जाता है यह मशरुम

मशरुम को हाई क्वालिटी सुरक्षा मिली हुई हैं। अगर इसे कोई चुराता है, उखड़ता है या फिर छूने की कोशिश करता है तो इसे कानून का उल्लंघन माना जाएगा और जेल हो सकती है।गार्डन के वाइल्डलाइफ को-ऑर्डिनेटर टोबी डेविस (Toby Davies) बताते हैं कि इस प्रजाति के मशरुम सिर्फ 15 मिले हैं। यहां पर हमें आसपास दो मिले हैं। आम तौर पर यह घने जंगलों में पाया जाता है जहां इंसानों की पहुंच बेहद मुश्किल है। वैसे तो 10 में से 9 लोगों को नहीं पता कि यह क्या चीज है। छेड़छाड़ से रोकने के लिए पिंजरा लगया गया है। यह यूके में 4 में से एक ऐसी चीज हैं जिसे सुरक्षा दी गई है।

 

PREV

Recommended Stories

सामने से आ रही लोकल ट्रेन देख चढ़ गया महिला का पारा, वायरल वीडियो में देखें हरकतें
भारत और अमेरिका में कितना फर्क है? ढाई महीने रही महिला ने क्या बताया