
नई दिल्ली। एक लड़का और लड़की यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। घर से यूनिवर्सिटी तक दोनों बस में जाते थे। दोनों को अक्सर एक ही सीट मिलती थी। अगल-बगल बैठकर वे यूनिवर्सिटी जाते, पढ़ाई करते। यह लगभग रोज का सिलसिला बन गया था और ऐसा करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
लड़के का नाम अर्नव और लड़की का नाम दिति गोराडिया रॉय है। अर्नव और दिति की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी। दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा समय गुजारने लगे। इसके बाद एक दिन अर्नव दिति को शादी के लिए प्रपोज कर देता है। दिति को भी अर्नव पसंद था, उसने तुरंत हां कर दी।
इसके बाद दिति और अर्नव के परिवार मिलते हैं। शादी की बात आगे बढ़ती है और मंजूरी के बाद तैयारियां शुरू हो जाती हैं। यहां तक तो सब ठीक था। नॉर्मल था, इसलिए ऐसी चर्चा वाली कोई बात नहीं थी। मगर शादी वाले दिन अर्नव ने ऐसा कुछ दिया, जिससे यह शादी सुर्खियों में आ गई। अर्नव ने दिति के साथ ऐसा कुछ किया, जो लोगों के दिल को छू गई।
दरअसल, शादी की रस्में पूरी होने के बाद अर्नव ने दिति के पैर छू लिए। इसके बाद तो वहां मौजूद सभी लोग यह देखकर हैरान रह गए। दिति के अनुसार, खुद पंडित जी को यह बात अच्छी नहीं लगी। वे अर्नव की इस हरकत से खुश नहीं थे, मगर बाद में उन्होंने मुझसे कहा कि तुम भाग्यशाली हो, जिसे ऐसा लड़का मिला। सोशल मीडिया पर दिति और अर्नव की दिलचस्प लव स्टोरी और शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।
ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज
इस मंदिर में भगवान को लड्डू-पेड़ा या मिसरी-किशमिश नहीं, लगता है जंकफूड का भोग
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News