6 महीने में कमा सकते हैं 5 लाख रुपए का मुनाफा, 1 हेक्टेयर में इस फसल की खेती करें किसान

Published : Mar 08, 2022, 09:33 AM IST
6 महीने में कमा सकते हैं 5 लाख रुपए का मुनाफा, 1 हेक्टेयर में इस फसल की खेती करें किसान

सार

लहसुन की खेती (Garlic Farming) की डिमांड देश में बढ़ती जा रही है। लहसुन का इस्तेमाल खास तौर पर मसाले के रूप में किया जाता है। वहीं, आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होने के कारण लोग सेहत के लिए भी लहसुन खाते हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क. खेती अब लोगों के लिए आय का एक बड़ा जरिया बनता जा रहा है। यही कारण है कि किसान पारंपरिक खेती से उठकर ऐसी फसलें लगा रहा है जो कम लागत में अधिक मुनाफा देती हैं। आज हम आपको एक ऐसी फसल के बारे में बता रहे हैं जो किसानों के आय का बड़ा जरिया है। लहसुन की खेती (Garlic Farming) की डिमांड देश में बढ़ती जा रही है। लहसुन का इस्तेमाल खास तौर पर मसाले के रूप में किया जाता है। वहीं, आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होने के कारण लोग सेहत के लिए भी लहसुन खाते हैं। आइए जानते हैं लहसुन की खेती कैसे की जाती है और किसान इसके जरिए कैसे कमाई कर सकते हैं। 

दरअसल, लहसुन एक कंद वाली मसाला फसल है। इसमें एल्सिन नामक तत्व पाया जाता है। लहसुन से एक खास तरह की गंध आती है और इसका स्वाद तीखा होता है। लहसुन का इस्तेमाल मसाले के साथ ही औषधी के रूप में भी किया जाता है। गले और पेट के रोग से निजात पाने के लिए लोग इसका सेवन करते हैं। 

कैसे की जाती है खेती
लहसुन की खेती को बारिश के मौसम खत्म होने के बाद ही शुरू की जाती है। इसके लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना सबसे उपयुक्त माना जाता है। 
लहसुन की खेती उसकी कलियों से की जाती है।
लहसुन की बुआई 10 सेमी की दूरी पर की जाती है, जिससे उसकी गांठ अच्छी बैठे। 
इसकी खेती मेड़ बनाकर की जानी चाहिए। 
लहसुन की खेती किसी भी खेत में की जा सकती है।
खेत ऐसा होना चाहिए की पानी नहीं रूके। 
इसकी फसल करीब 5-6 महीने में तैयार होती है। 

जैविक खाद का इस्तेमाल
लहसुन की अच्छी फसल के लिए जैविक खाद सबसे जरूरी है। यदि आप एक हेक्टेयर जमीन पर खेती कर रहे हैं तो मिट्टी में जल संरक्षण की क्षमता को बढ़ाने के लिए बुवाई से 10-15 दिन पहले 250-300 क्विंटल गोबर की सड़ी खाद मिटटी में अच्छी तरह से मिला दें और खेत में इसका प्रयोग करें।  

कितनी होती है कमाई
लहसुन के बीज की कीमत की बात करें, तो वो प्रति हेक्टेयर करीब 1 लाख रुपये है। एक हेक्टेयर से आपको प्रोडक्शन 130 क्विंटल तक मिलता है। लहसुन की फसल आसानी से 30-50 रुपये प्रति किलो तक बिकती है इसके भाव बढ़ते भी रहते हैं। अगर आपकी फसल 40 रुपये के हिसाब से बिकती है तो 130 क्विंटल की पैदावार से आपको 5.2 लाख रुपये की कमाई होगी। इसमें से अगर सवा लाख रुपये लागत निकाल दें तो भी आपको 4 लाख रुपये का मुनाफा होगा। 

इसे भी पढ़ें- 1 एकड़ में लगाए यह फसल, हर साल कर सकते हैं 10 लाख रुपए तक की कमाई, जानिए क्या है खेती का तरीका

इस कार्ड को बनवाने से कम ब्याज में मिलेगा 3 लाख तक का लोन, किसानों को ऐसे मिलेगा फायदा

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video