
नई दिल्ली। यूरोप इन दिनों काफी चर्चा में है। रूस और यूक्रेन के बीच करीब दो महीने से छिड़ी जंग और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय यूरोप यात्रा। वैसे सोमवार को शुरू हुई इस यात्रा का आज अंतिम दिन है। इस दौरान उन्होंने जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा की। वैसे यूरोप सबसे समृद्ध महाद्वीप है जिसमें 46 देश हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा नगरीकृत महाद्वीप है। आइए जानते हैं इस महाद्वीप से जुड़े रोचक तथ्य।
प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप है यूरोप
यूरोप क्षेत्रफल में यह ऑस्ट्रेलिया को छोड़ बाकी सभी महाद्वीप से छोटा है। उत्तर में यह उत्तरी ध्रुव सागर और दक्षिण में भूमध्य सागर और काला सागर एवं पश्चिम में अंध महासागर तक फैला है। तीन ओर से घिरा होने की वजह से इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप भी कहते हैं।
डेन्यूब प्रमुख नदी, अलबुर्ज सबसे ऊंचा शिखर
पूरे यूरोप में सबसे ऊंचा शिखर अलबुर्ज है, जिसकी ऊंचाई पांच हजार 642 मीटर है। यह रूस में स्थित है। वहीं, डेन्यूब यहां की सबसे प्रमुख नदी है। इसकी लंबाई 2 हजार 842 किमी है। यह नदी आस्ट्रिया, चेकोस्लोवाकिया, बुल्गारिया, यूगोस्लाविया और रोमानिया से होकर गुजरती है और यूक्रेन के नजदीक काला सागर में मिलती है।
सागर से नदी में आते हैं समुद्री जहाज
यह जानकार आपको हैरानी होगी कि यूरोप की सबसे बड़ी नदी, जिसका नाम वोल्गा है, इसकी लंबाई तीन हजार 687 किमी है। यह भारत के उत्तर से दक्षिण छोर यानी कश्मीर से केरल तक की दूरी से भी अधिक है। इस नदी को आगे डाॅन नदी में मिला दिया गया है। इससे काला सागर से आने वाले जहाज इसके जरिए अंदर तक आ जाते हैं।
लंदन टेम्स और फ्रांस सीन नदी पर, यूक्रेन है रोटी की डलिया
लंदन टेम्स नदी पर बसा है और यह यूरोप का सबसे बड़ा नगर है। वहीं, पेरिस सीन नदी पर बसा है और इसे दुनिया का सबसे सुंदर शहर कहा जाता है। फैशन नगरी के तौर पर भी यह मशहूर है। वहीं यूक्रेन जो इन दिनों युद्ध की विभीषिका झेल रहा है, रोटी की डलिया या फिर अन्न भंडार के तौर पर मशहूर है। यहां गेहूं और जौ दुनियाभर में सबसे अधिक होता है।
रूस सबसे बड़ा देश, स्विट़जरलैंड खेल का मैदान
रूस क्षेत्रफल में दुनिया में सबसे बड़ा देश है। अंगूर और जैतून सबसे ज्यादा इटली में होते हैं, तो वाइन यहां सबसे ज्यादा बनती है। वहीं, दुनियाभर में सबसे अधिक कहीं शैंपेन बनती है तो वह फ्रांस है। यूरोप का खेल का मैदान स्विट़जरलैंड को कहते हैं।
यह भी पढ़ें:
मोदी हमारी जान-देश की शान...गुनगुनाते रहे लोग लेकिन मोदी का ध्यान बच्चे पर था
यूरोप दौरे के बीच प्रधानमंत्री मोदी की 30 साल पुरानी बर्लिन यात्रा की फोटो हुई वायरल
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News