Video: इंडियन हेल्थ सिस्टम को देख चौंक गई अमेरिकी टूरिस्ट,कहा-''विश्वास नहीं...'

Published : Jul 22, 2024, 06:10 PM ISTUpdated : Jul 22, 2024, 08:11 PM IST
Indian Health System

सार

भारत में मेडिकल कॉस्ट न केवल किफायती हैं बल्कि प्रभावी भी हैं। जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मेडिकल सर्विस सिस्टम की वायरल वीडियो में सराहना हो रही है।

American tourists On Indian Health System: सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी महिला टूरिस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो इंडियन हेल्थ सिस्टम की खूबियों को देखकर पूरी तरह से चौंक गई और तारीफ कर रही है। उसने बताया- "मेरा बॉयफ्रेंड इंडिया में बहुत बीमार हो गया था। मैं बहुत घबरा गई थी। हालांकि, मेरे कुछ भारतीय दोस्तों ने मुझे भारोसा दिलाया कि इंडिया में दवाइयां लेना और शुरुआती टेस्ट करवाना आसान होगा। इसके बावजूद मैं खर्च को लेकर काफी परेशान थी।" महिला ने जैसा सोचा था उसके विपरीत हुआ। उसे ये जानकर आश्चर्य हुआ कि एक नर्स टेस्ट करने के लिए आई। उसी दिन एक डॉक्टर ने भी जांच किया, जिसमें कुल खर्चा महज 1,120 रुपए (14 डॉलर) का हुआ।

 

 

अमेरिकी महिला ने अपने पिछले अनुभव की तुलना करते हुए कहा-" मैं भारत से पहले ब्रिटेन और अमेरिका में मेडिकल सर्विस का इस्तेमाल कर चुकी है। लेकिन यहां का अनुभव बिलकुल अलग और अनोखा था। यहां बाकी देशों के मुकाबले इलाज में कम पैसे खर्च हुए। इसके अलावा यहां व्यवस्था भी मेरी सोच के विपरीत थी। मैं हैरान हूं। ये मेरे लिए अविश्वसनीय है।"

भारतीय मेडिकल सिस्टम की सरहाना

अमेरिकी महिला द्वारा भारतीय मेडिकल सिस्टम की सरहाना करने वाले वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे अभी तक काफी लोगों ने देखा है। उन देशों के दर्शकों को वीडियो काफी भा रही है, जहां किसी भी इलाज में काफी ज्यादा पैसे लगते हैं। कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में भारत की मेडिकल सर्विस सिस्टम को लेकर आश्चर्य और प्रशंसा व्यक्त कर रहे हैं। ऐसा देखकर दूसरे लोगों ने अपने देशों में भी भारत के जैसा इलाज को ज्यादा आसान और किफायती बनाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: भारतीय मूल की इस लड़की ने America's Got Talent में मचाया धमाल, आनंद महिंद्रा से रहा ना गया- VIDEO

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल