अमरीका में महिलाओं ने दिया नो सेक्स का नारा, जानिए कब-कब और कहां-कहां हुई है सेक्स स्ट्राइक

Published : Jun 29, 2022, 12:29 PM IST
अमरीका में महिलाओं ने दिया नो सेक्स का नारा, जानिए कब-कब और कहां-कहां हुई है सेक्स स्ट्राइक

सार

अमरीका में सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात का अधिकार वापस ले लिया है, जिसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने सेक्स स्ट्राइक (Sex Strike) शुरू कर दी है। नो सेक्स (No Sex) के नारे के साथ वे सड़कों पर विरोध और प्रदर्शन कर रही हैं। 

नई दिल्ली। अमरीका में महिलाओं ने सेक्स हड़ताल कर दी है। उनकी ओर से यह ऐलान सुप्रीम कोर्ट के अबॉर्शन राइट्स यानी गर्भपात का अधिकार वापस लिए जाने के बाद किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अमरीकी महिलाएं बेहद आक्रोशित हैं। अमरीका में जगह-जगह इसके विरोध में प्रदर्शन भी हो रहे हैं। 

पुरुषों पर भी वार करते हुए महिलाओं का कहना है कि अगर गर्भपात का अधिकार वापस लिए जाने के बाद अगर कोई पुरूष महिलाओं के समर्थन में आगे नहीं आता है, तो वह यौन संबंध बनाने लायक भी नहीं है। यही नहीं, महिलाओं ने सोशल मीडिया पर हैशटैग सेक्सस्ट्राइक (#Sexstrike) को ट्रेंड करना भी शुरू कर दिया है। बहरहाल यह पहली बार नहीं है, जब सेक्सस्ट्राइक शब्द सामने आया है। महिलाओं ने अपना अधिकार पाने के लिए पहले भी कई बार सेक्स हड़ताल की है। 

सदियों पुराना है सेक्स स्ट्राइक का इतिहास, नाटक में भी है उल्लेख 
इससे पहले ग्रीक लेखक आरिस्टोफेंस ने लिसिस्ट्राटा नाम से कॉमेडी नाटक लिखा था। इसका मंचन 411 ईसा पूर्व में एथेंस में हुआ था। यह मंचन ग्रीक शहर में चल रहे पेलोनोनेसियन युद्ध को खत्म कराने के उद्देश्य से हुआ था। इस नाटक की अभिनेत्री युद्ध रोकने के लिए पति से संबंध बनाना बंद कर देती है। 

नाइजीरिया और कोलंबिया में महिलाएं कर चुकी हैं सेक्स हड़ताल 
वहीं, नाइजीरिया में इग्बो कम्युनिटी की महिलाएं अपना शोषण रोकने के लिए सेक्स हड़ताल कर चुकी हैं। अगर महिलाएं ज्यादा गुस्से में होतीं, तो वे पुरुषों पर हमला भी कर देती थीं। वहीं, कोलंबिया में सिविल वार रोकने के लिए 1997 में सेना प्रमुख जनरल मैनुअल बोनट ने पत्नियों और गर्लफ्रेंड से सेक्स स्ट्राइक कर दिया था। तब सेना में दो हजार महिला जवान थीं। वहीं, 2006 में कोलंबिया में सामूहिक हिंसा हुई, जिसमें 480 लोगों की मौत हो गई थी। इसके खिलाफ भी वहां सेक्स हड़ताल हुई। 

112 दिन बाद महिलाओं के आगे झुकी सरकार 
इसके अलावा, कोलंबिया में बारबाकोस सिटी में वर्ष 2011 में क्रॉस लेग मूवमेंट शुरू हुआ। यह आंदोलन भी महिलाओं ने टूटी सड़कों को लेकर शुरू किया था और इसमें भी महिलाओं ने ऐलान कर दिया था कि अगर पुरूष इसमें साथ नहीं आएंगे तो वे सेक्स स्ट्राइक करेंगी। 112 दिन बाद कोलंबिया सरकार को महिलाओं की बात माननी पड़ी थी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

इस मंदिर में भगवान को लड्डू-पेड़ा या मिसरी-किशमिश नहीं, लगता है जंकफूड का भोग

सैंकड़ों फुट ऊंचाई पर दंपती बना रहा था अश्लील वीडियो, दूर बैठा शख्स टेलिस्कोप से यह देख रहा था तभी...

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video