शख्स को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ सेकेंड उसके लिए कितने भयानक हो सकते थे, कदम बढ़ाते ही वो कांप गया

Published : Aug 06, 2022, 11:56 AM ISTUpdated : Aug 06, 2022, 01:49 PM IST
शख्स को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अगले कुछ सेकेंड उसके लिए कितने भयानक हो सकते थे, कदम बढ़ाते ही वो कांप गया

सार

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला वीडियो पोस्ट किया है, जो पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, प्रकृति पता नहीं इस शख्स को कौन सा मैसेज देना चाहती है। 

मुंबई। सोशल मीडिया पर एक भयावह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क किनारे दुकान में जा रहा है, मगर जैसे ही फुटपाथ से आगे बढ़ता है जमीन धंस जाती है और वहां गहरा गड्ढा बन जाता है। नीचे गहरा नाला होता है, जिसमें वह गिरने से बाल-बाल बचता है। पीछे मुड़कर जब यह शख्स इस मंजर को देखता है तो वह शख्स दंग रह जाता है। 

पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किया है। बीते शुक्रवार को यह वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, इस वीकेंड मैं यह सोचने पर अपना ध्यान केंद्रित करूंगा कि ब्राम्हांड इस शख्स को क्या मैसेज देने की कोशिश कर रहा है। अगर आप इस शख्स की जगह होते तो क्या सोचते। 

 

ट्विटर पर वायरल हो रहा यह वीडियो अब तक करीब साढ़े सात लाख बार देखा जा चुका है। वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है, जबकि 23 सौ लोगों ने रीट्वीट किया है। वहीं, ढाई सौ से अधिक यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट किए हैं। यह वीडियो दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई एक घटना की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पैदल आ रहा होता है। वह जैसे ही फुटपाथ पार कर दुकान में अदंर जाने को बढ़ता है, फुटपाथ की आरसीसी टूटकर नीचे गिर जाती है। 

'बेहतर सुविधाओं के लिए जनता सरकार पर दबाव बनाए' 
इसके बाद शख्स का मुंह खुला का खुला रह जाता है। वह कभी पीछे देखता है और कभी दुकान के अंदर बैठे लोगों को। इसके बाद दुकान से निकलकर लोग बाहर आते हैं और हादसे वाली जगह को हैरानीभरी निगाहों से देखते हैं। यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, एक सेकेंड की भी देरी भारी पड़ सकती थी। दूसरे यूजर ने लिखा, देरी ने शख्स को इस तरह बचा लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा, नागरिकों को प्रशासन से इंफ्रास्ट्रक्चर में बेहतर सुधार के लिए दबाव बनाना चाहिए। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली 

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

नाक से गटक ली बीयर! इस बंदे ने जो किया वो आप जिंदगी में भूलकर भी ना करना-WATCH
मां की बीमारी पर कंपनी ने कर्मचारी को दी 1 महीने की पेड लीव, फाउंडर का दिल छू लेने वाला पोस्ट वायरल