मुंबई ट्रैफिक सिग्नल का यह वीडियो देख लीजिए, क्या होती है प्यार की भाषा.. समझ जाएंगे

मुंबई के चेंबुर स्थित एक ट्रैफिक सिग्नल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मुंबईकर कैसे आवारा कुत्तों के साथ बात-व्यवहार कर रहा है। यूजर्स ने कहा, प्यार की कोई भाषा नहीं होती। 

Asianet News Hindi | / Updated: Aug 06 2022, 06:22 AM IST

मुंबई। प्यार की कोई भाषा नहीं होती। वह किसी से भी, कभी भी प्रदर्शित की जा सकती है। यही नहीं, अगर आप दयालु हैं और किसी भी जरूरतमंद के प्रति अच्छे व्यवहार का प्रदर्शन करते हैं, तो यह भी सही है कि इसमें आपका एक पैसा खर्च नहीं होना है बल्कि, आपका व्यवहार समाज के लिए और दूसरों के लिए एक नजीर ही बनेगा तथा लोग आपकी तारीफ करेंगे। हालांकि, प्यार और दयालुता, दोनों अलग-अलग चीज हैं, मगर इनका संबंध गहरा है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऊपर कही गई दोनों बातें साफ-साफ प्रदर्शित होती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी, जिसका खुद का आशियाना भी सड़क की फुटपाथ है, वह वहां अपने साथ-साथ आवारा कुत्तों को भी जगह दिए हुए है। वह उनकी देखभाल करता है और घर के किसी सदस्य की तरह उनसे प्यार जताता है, बातचीत करता है और दुलार भी। 

 

 

जानवर के प्रति इस शख्स के व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं। शायद आपके मन में भी इस शख्स के लिए अच्छे विचार होंगे। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इनसाइट्स ऑफ नेगीज लाइफ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस छोटी वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है मुंबई में ट्रैफिक सिग्ननल पर बैठा एक शख्स कुत्ते से बात कर रहा है और कुत्ते के हावभाव बता रहे हैं कि वह उसकी बात को पूरी तरह सुन और समझ रहा है। इसके साथ ही शख्स ने कुत्ते के शरीर को एक बार चेक भी किया कि कहीं, उसके शरीर पर टिक्स (एक तरह का कीड़ा) तो नहीं चिपके हैं। वह लगातार उसे पुचकारता रहा, सहलाता रहा और प्यार जताते हुए बातें करता रहा। आसपास दो-तीन और कुत्ते वहां देखे जा सकते हैं। 

ट्रैफिक सिग्नल पर लाइट ग्रीन होने का इंतजार करते-करते यह नजारा देखा 
दावा किया जा रहा है कि यह क्लिप मुंबई के चेंबुर में ट्रैफिक सिग्नल की है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, प्यार की कोई भाषा नहीं होती। जब मैं ट्रैफिक सिग्नल पर लाइट ग्रीन होने का इंतजार कर रहा था, तब मैंने यह अद्भुत नजारा देखा और इसे खुद को पोस्ट करने से रोक नहीं सका। इस वीडियो को पांच लाख से अधिक बार देखा गया है, जबकि करीब 40 हजार लोगों ने इसे पसंद किया है। यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट करते हुए शख्स की तारीफ की है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

मछली भी होती है बाघ की रिश्तेदार! जानिए क्या नाम है इसका और कहां मिली 

500 कारीगर-4 शिफ्ट में काम...हर घर तिरंगा अभियान के लिए अब्दुल गफ्फार की दुकान पर रोज बन रहा डेढ़ लाख झंडा

Share this article
click me!