92 साल की उम्र में पिता बना यह डॉक्टर, 37 साल की पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म

Published : Oct 16, 2025, 01:48 PM IST
Australian Doctor Becomes Father at 92

सार

ऑस्ट्रेलिया के 92 वर्षीय डॉक्टर जॉन लेविन पिता बने हैं। उनकी 37 वर्षीय पत्नी ने फरवरी 2024 में IVF के जरिए बेटे गैबी को जन्म दिया। यह लेविन की तीसरी संतान है।

वायरल न्यूजः ऑस्ट्रेलिया के एक डॉक्टर 92 साल की उम्र में पिता बने हैं। उनकी 37 साल की पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। अब 93 साल के हो चुके डॉ. जॉन लेविन और उनकी 37 साल की पत्नी डॉ. यानिंग लू ने फरवरी 2024 में अपने बेटे गैबी का इस दुनिया में स्वागत किया। गैबी, डॉ. लेविन की तीसरी संतान हैं। गैबी का जन्म उनके सबसे बड़े बेटे, 65 साल के ग्रेग की मोटर न्यूरॉन बीमारी से मौत होने से सिर्फ पांच महीने पहले हुआ।

डॉ. लेविन एक जनरल प्रैक्टिशनर और एंटी-एजिंग मेडिसिन स्पेशलिस्ट हैं। अपनी 57 साल की पत्नी की मौत के बाद उनकी मुलाकात डॉ. लू से हुई। पत्नी की मौत के बाद अकेलेपन से निपटने के लिए उन्होंने एक नई भाषा सीखने का फैसला किया और उन्होंने मैंडरिन भाषा चुनी। डॉ. लू उनकी टीचर थीं। लू बताती हैं कि डॉ. लेविन एक खराब स्टूडेंट थे और तीसरी क्लास के बाद ही उन्होंने क्लास बंद करने को कह दिया था।

लेकिन, दोनों ने अपनी दोस्ती जारी रखी। आखिर में लेविन ने लू को डिनर पर बुलाया। फिर दोनों में प्यार हो गया और 2014 में उन्होंने लास वेगास में शादी कर ली। कोविड-19 तक उन्होंने बच्चे के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन बाद में, लू को लगा कि अगर उनके पति की मौत हो भी जाए, तो भी दुनिया में उनका एक अंश होना चाहिए। इस तरह उन्होंने बच्चे के बारे में सोचना शुरू किया। बच्चे का जन्म आईवीएफ के जरिए हुआ है। डॉ. लेविन कहते हैं कि कई लोग उन्हें गैबी का दादा समझ लेते हैं, जिससे उन्हें थोड़ी मुश्किल होती थी। खैर, गैबी के आने से वह और लू दोनों बहुत खुश हैं।

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल