'चिंता मत करो.. अगली बारी आपकी' सलमान रुश्दी के बाद मशहूर उपन्यासकार जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी 

सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा करना जेके राउलिंग को भारी पड़ गया। उन्होंने एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई है। यह तब हुआ, जब उन्होंने एक ट्वीट के जरिए रुश्दी पर हमले की निंदा की थी। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 14, 2022 4:36 AM IST / Updated: Aug 14 2022, 10:22 AM IST

ब्रिटेन। मशहूर लेखिका और उपन्यासकार जेके राउलिंग को सर तन से जुदा करने की धमकी मिली है। राउलिंग को यह धमकी, उनके उस ट्वीट के बाद मिली है, जिसमें उन्होंने सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा की थी। 57 साल की लेखिका जेके राउलिंग ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यूजर के धमकी वाले संदेश का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। 

हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग ने सलमान रुश्दी को चाकू मारने की घटना पर एक ट्वीट के साथ रिएक्शन शेयर करते हुए कहा था कि वह बहुत बुरा महसूस कर रही हैं और उम्मीद करती हैं कि अब रुश्दी ठीक होंगे। इसके जवाब में एक ट्विटर यूजर ने लिखा, चिंता मत करो, आप अगली होंगी। जेके राउलिंग ने ट्विटर हैंडल फोटो शेयर किया, जिसमें मौत की धमकी जारी गई है। धमकी देने वाले ने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार  की तारीफ भी की है। 

 

 

न्यूजर्सी के रहने वाले हादी मतार ने बीते शुक्रवार को पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान सलमान रुश्दी को कई बार चाकू मार दिया था। इस घटना में सलमान रुश्दी का लीवर क्षतिग्रस्त हो गया है और वे वेंटिलेटर पर हैं। इसके अलावा, उनकी एक आंख की रौशनी जाने का खतरा भी बना हुआ है। हादी मतार शिया चरमपंथ समूह ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गॉर्ड का समर्थक है। 

राउलिंग के अलावा डच सांसद गिर्ट विल्डर्स को भी धमकी
बता दें कि सलमान रुश्दी की किताब द सेटेनिक वर्सेज ईरान में 1988 से प्रतिबंधित है। ज्यादातर मुसलमान इसे ईशनिंदा मानते हैं। ईरान में कई बार उनकी हत्या करने वाले को ईनाम देने का ऐलान किया जा चुका है और यह रकम करीब साढ़े तीन मिलियन डॉलर तक हैं। अब एक पाकिस्तानी कट्टरपंथी ने जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी दी। जिस ट्विटर हैंडल से यह धमकी जारी की गई है, उसका अकाउंट मीर आसिफ अजीज के नाम पर है। वहीं डच सांसद गिर्ट विल्डर्स को भी धमकी दी गई। विल्डर्स ने कई बार चरमपंथियों की निंदा की है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

Paytm के CEO विजयशेखर शर्मा ने कक्षा 10 में लिखी थी कविता, ट्विटर पर पोस्ट किया तो लोगों से मिले ऐसे रिएक्शन 

गुब्बारा बेचने वाले बच्चे और कुत्ते के बीच प्यार वाला वीडियो देखिए.. आप मुस्कुराएंगे और शायद रोएं भी 

ये नर्क की बिल्ली नहीं.. उससे भी बुरी चीज है, वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो देखिए सब समझ जाएंगे 

Read more Articles on
Share this article
click me!