
नई दिल्ली। ब्रिटेन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां और बेटी ब्यूटी पॉर्लर में पहुंची। वहां दोनों ने सुंदर दिखने के लिए खूब महंगे-महंगे ट्रीटमेंट कराए, मगर जब पैसे देने की बारी आई तो ये मां और बेटी वहां से बड़ी चालाकी से फरार हो गई।
काफी देर खोजबीन के बाद भी जब दोनों नहीं मिलीं तो ब्यूटी पॉलर की संचालिका ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने उनकी पूरी करतूत के साथ फोटो दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इन फ्रॉड मां-बेटी को पकड़वाने में उनकी मदद करें, जिससे बाद में वे किसी और को चूूना नहीं लगा सकें।
दोनों महिलाओं ने अपना परिचय मां और बेटी के तौर पर दिया था
दरअसल, इस पॉलर्र की संचालिका का नाम जेड एडम्स है। उनकी उम्र करीब 28 साल है और उन्होंने लगभग डेढ़ साल पहले यह ब्यूटी पॉलर खोला था। अपने सोशल मीडिया पर लिखे गए पोस्ट में उन्होंने कहा, हाल ही में मां और बेटी मेरे पॉर्लर में आईं। उन्होंने अपना परिचय मुझे मां और बेटी के तौर पर ही दिया था। उन्होंने महंगे-महंगे ट्रीटमेंट और मेकअप कराए। इनका बिल बना था 48 हजार 942 रुपए।
हमें भ्रम में रखने के लिए अपना बैग छोड़ गई थीं वेटिंग एरिया में
एडम्स के मुताबिक, ट्रीटमेंट खत्म होने के बाद मां वेटिंग एरिया में जाकर बैठ गई। इसके बाद जब बेटी का ट्रीटमेंट और मेकअपन खत्म हुआ तो उसे बिल थमाया गया। उसने कहा, पैसे मेरी मां के पास हैं, लेकर आती हूं। इसके बाद वह भी नहीं लौटी, जब काफी देर बाद वे नहीं लौटीं, तब हमने स्टाफ को वहां उन्हें देखने के लिए भेजा, मगर वहां सिर्फ एक खाली बैग रखा था। मतलब साफ था कि वो दोनों फरार हो चुकी थीं और यह बैग हमें भरमाने के लिए रखा गया था।
25 साल की युवती ने बुजुर्ग के सामने उतारे कपड़े, पूछा- मैं कैसी लग रही हूं, और फिर...
यहां बचपन में ही बाप से कराई जाती है बेटी की शादी, जिन्हें समझती हैं पिता, वो असल में होता है पति
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News