मां-बेटी ब्यूटी पॉर्लर गईं, महंगे ट्रीटमेंट हुए, बिल बना 50 हजार, पैसे देने से पहले जो हुआ किसी ने सोचा नही था

Published : Jun 18, 2022, 02:34 PM ISTUpdated : Jun 18, 2022, 03:17 PM IST
मां-बेटी ब्यूटी पॉर्लर गईं, महंगे ट्रीटमेंट हुए, बिल बना 50 हजार, पैसे देने से पहले जो हुआ किसी ने सोचा नही था

सार

सोशल मीडिया पर एक मां और बेटी से जुड़ी पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें लिखा है कि कैसे मां और बेटी ने ब्यूटी पॉलर में महंगे ट्रीटमेंट कराए और जब 50 हजार रुपए का बिल भुगतान करने का समय आया तो दोनों चंपत हो गईं। 

नई दिल्ली। ब्रिटेन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां और बेटी ब्यूटी पॉर्लर में पहुंची। वहां दोनों ने सुंदर दिखने के लिए खूब महंगे-महंगे ट्रीटमेंट कराए, मगर जब पैसे देने की बारी आई तो ये मां और बेटी वहां से बड़ी चालाकी से फरार हो गई। 

काफी देर खोजबीन के बाद भी जब दोनों नहीं मिलीं तो ब्यूटी पॉलर की संचालिका ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने उनकी पूरी करतूत के साथ फोटो दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इन फ्रॉड मां-बेटी को पकड़वाने में उनकी मदद करें, जिससे बाद में वे किसी और को चूूना नहीं लगा सकें। 

दोनों महिलाओं ने अपना परिचय  मां और बेटी के तौर पर दिया था
दरअसल, इस पॉलर्र की संचालिका का नाम जेड एडम्स है। उनकी उम्र करीब 28 साल है और उन्होंने लगभग डेढ़ साल पहले यह ब्यूटी पॉलर खोला था। अपने सोशल मीडिया पर लिखे गए पोस्ट में उन्होंने कहा, हाल ही में मां और बेटी मेरे पॉर्लर में आईं। उन्होंने अपना परिचय मुझे मां और बेटी के तौर पर ही दिया था। उन्होंने महंगे-महंगे ट्रीटमेंट और मेकअप कराए। इनका बिल बना था 48 हजार 942 रुपए। 

हमें भ्रम में रखने के लिए अपना बैग छोड़ गई थीं वेटिंग एरिया में
एडम्स के मुताबिक, ट्रीटमेंट खत्म होने के बाद मां वेटिंग एरिया में जाकर बैठ गई। इसके बाद जब बेटी का ट्रीटमेंट और मेकअपन खत्म हुआ तो उसे बिल थमाया गया। उसने कहा, पैसे मेरी मां के पास हैं, लेकर आती हूं। इसके बाद वह भी नहीं लौटी, जब काफी देर बाद वे नहीं लौटीं, तब हमने स्टाफ को वहां उन्हें देखने के लिए भेजा, मगर वहां सिर्फ एक खाली बैग रखा था। मतलब साफ था कि वो दोनों फरार हो चुकी थीं और यह बैग हमें भरमाने के लिए रखा गया था। 

हटके में खबरें और भी हैं..

25 साल की युवती ने बुजुर्ग के सामने उतारे कपड़े, पूछा- मैं कैसी लग रही हूं, और फिर...

यहां बचपन में ही बाप से कराई जाती है बेटी की शादी, जिन्हें समझती हैं पिता, वो असल में होता है पति

इस युवक की हैं 9 खूबसूरत बीवियां, सबके बच्चों का बनेगा बाप, मगर पहला किससे होगा इसके लिए बनाया खास नियम

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल