
Bengaluru cold wave, temperature drop: बेंगलुरु में ठिठुरन बढ़ गई है। यहां साल के सबसे ठंडे दिन में इंटरनेट ने इसे 'लंदन जैसा मौसम' बताया है। पारे में अचानक आई गिरावट ने यहां रहने वालों को अचंभित कर दिया है। सालों बाद कई लोग ठिठुरते हुए और मोटे कंबलों की खरीदी में जुटे दिखाई दिए। इस असामान्य मौसम के बीच, एक वीडियो ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपनी बालकनी से कोहरे वाली सुबह की तस्वीरें कैप्चर कर रही है।
बेंगलुरु का मौसम ज्यादातर गर्म या फिर नॉर्मल रहता है। ठिठुरन वाली सर्दी तो यहां कब हुई थी, ये लोगों को याद नहीं। लेकिन इस साल ठंड महसूस की जा रही है। राजश्री भुयान नाम की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर क्लिप में आईटी सिटी में ठंड का नजारा दिखाया है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "फ्रिज के अंदर बेंगलुरु", जो शहर में नमी और कूल एटमॉस्फियर को दर्शाता है। उन्होंने शहर में ठंड के दौर से जूझते हुए सुबह के नज़ारे को कैमरे में कैद किया है।वीडियो के साथ, राजश्री ने एक कैप्शन पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, "टेम्परेचर गिर रहा है... धुंध वाली सुबह... कंबल ओढ़ना... ठंड लग रही है।"
नवंबर में बेंगलुरु का सामान्य अधिकतम तापमान ( normal maximum temperature ) आमतौर पर 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। हालांकि, शनिवार को शहर का तापमान यहां के ऐवरेज टेम्परेचर से काफी कम रहा, जिससे unusual मौसम को लेकर ऑनलाइन चर्चा शुरु हो गई।
इस बीच आईएमडी ने तापमान में इस गिरावट की वजह धूप का ना निकलना, बादलों से घिरा आसमान और चक्रवाती तूफान का असर बताया है। वहीं ये हालात कुछ दिन और बने रह सकते हैं। हालांकि प्रशासन ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News