'भौकाल' फेम IPS नवनीत सिकेरा ने गरीब दिव्यांग को राखी बांधती लेडी पुलिस का वीडियो किया शेयर, हुआ फिर ये

Published : Aug 13, 2022, 08:04 AM ISTUpdated : Aug 13, 2022, 08:08 AM IST
'भौकाल' फेम IPS नवनीत सिकेरा ने गरीब दिव्यांग को राखी बांधती लेडी पुलिस का वीडियो किया शेयर, हुआ फिर ये

सार

चर्चित IPS नवनीत सिकेरा का अपने फेसबुक पेज पर शेयर रक्षाबंधन का यह वीडियो वायरल है। इसमें लेडी पुलिस एक दिव्यांग और अनजान युवक को राखी बांधकर मिठाई खिलाते दिख रही हैं। नवनीत सिकेरा अकसर ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं।  

ट्रेंडिंग डेस्क. देश के चर्चित पुलिस अफसरों(IPS) में गिने जाने वाले नवनीत सिकेरा(Navniet Sekera) ने अपने फेसबुक पेज पर रक्षाबंधन से जुड़ा ये वीडियो शेयर किया है। यह काफी वायरल हुआ है। इसमें लेडी पुलिस एक दिव्यांग और अनजान युवक को राखी बांधकर मिठाई खिलाते दिख रही हैं। नवनीत सिकेरा अकसर ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं। सिकेरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सबसे बड़ी बात, उनकी ज्यादातर पोस्ट लीक से हटकर होती हैं। सिकेरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-इस रक्षाबंधन का सबसे प्यारा वीडियो, जरूर देखें। इस पोस्ट को 13 अगस्त तक 26 हजार से अधिक Like मिले। 1.6 हजार कमेंट्स आए, जबकि 2.5 हजार लोगों ने इसे शेयर किया। पढ़िए लोगों ने क्या कमेंट्स किए... 

लोगों के आए ये कमेंट्स-Shamsher Rana
माशाअल्लाह भाई बहन के सबसे पावन पर्व राखी यानी रक्षाबंधन पर बहुत ही सराहनीय सामाजिक कार्य गरीब, बेसहारा, मजलूमों की दिल की आवाज को समझने के लिए दिल से पुलिस बल की समस्त महिला अधिकारीगणों को मेरा सलाम। साथ ही हमारे आइडियल नवनीत सिकेरा जी का भी दिल से धन्यवाद। जिन्होंने इस मार्मिक पोस्ट को हम सब तक पहुंचाया। इसके लिए उन्हें बहुत बहुत साधुवाद-Sabir Ali

ऐसा शानदार लम्हा जब कैमरे में कैद हो जाता है, तो यादगार बन जाता है। भावुक कर दिया आप ने नवनीत भाई-Anshuman Shukla

अपने हों या पराये, वो सबसे रिश्ता जोड़ लेती है, बहन तो भाई के लिए सारी दौलत छोड़ देती है.!!-MD Yusuf Khan

यह विडियो देख कर रोना आ गया-Mohd Yasir

इस पुलिस बहन को सादर नमस्ते एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत अच्छा और समाज के लिए प्यार भरा संदेश-Mahendra Srivastava

आपने आज के सामाजिक वातावरण के वास्तविकता से दूर की सोच को जागृत किया है। मैं आप सभी को तहे दिल से प्रणाम करता हूं। गर्व है मुझे कि इस देश की पावन धरा पर-Ankur Kesharwani

(नोट-कमेंट्स संपादित करके प्रकाशित किए गए हैं)

भौकाल वेबसीरिज से और लोकप्रिय हुए थे सिकेरा
IPS नवनीत सिकेरा 60 से ज़्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं। नवनीत सिकेरा ने एटा जिले के आल बॉयज स्कूल से हाईस्कूल किया था। वे दिल्ली के हंसराज कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते थे, लेकिन अंग्रेजी नहीं आने से फॉर्म नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत से किताबों के जरिये पढ़ाई की और पहली ही बार में आईआईटी क्रैक करके सबको चौंका दिया। नवनीत आईआईटी रूड़की से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। वेबसीरिज भौकाल इन्हीं पर बनी थी।

यह भी पढ़िए
'भौकाल' वेबसीरिज से फेमस हुए IPS नवनीत सिकेरा ने पोस्ट की ये मार्मिक तस्वीर और बताया अपने फटे जूते का किस्सा
डॉक्टरों की दुनिया में 'हीरो' बना कश्मीर का सुपर सर्जन, इतने जटिल ऑपरेशन करता है कि लोग हैरान रह जाते हैं

 

PREV

Recommended Stories

कौन थे Devesh Mistry जिनके निधन से डिजिटल वर्ल्ड में शोक की लहर
उम्मीद से थोड़ा जल्दी घर आ गई पत्नी, Video में देखें इसके बाद कैसे 'स्पाइडर गर्ल' बन गई प्रेमिका