World Record : गिनीज बुक में दर्ज हुआ दुनिया का सबसे बड़ा 'पन्ना रत्न', इतना है इसका वजन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक इसके पहले भी साबुत विशाल पन्ना रत्न मिले हैं, लेकिन ये अबतक की सबसे बड़ी खोज है।

Piyush Singh Rajput | Published : Nov 6, 2022 10:07 AM IST / Updated: Nov 06 2022, 03:40 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. जाम्बिया में मिले दुनिया के सबसे बड़े पन्ना रत्न को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है। यह पन्ना रत्न (Emerald) बिना काटे लगभग डेढ़ किलो का है। 7225 कैरेट के साथ अब ये विश्व में सबसे बड़ा पन्ना रत्न है। इसे भारतीय भूविज्ञानी मानस बनर्जी और उनके साथी रिचर्ड कैपेटा ने खोजा था।

अबतक का सबसे बड़ा साबुत रत्न 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक इसके पहले भी बिना कट लगे (साबुत) विशाल पन्ना रत्न मिले हैं, लेकिन ये अबतक की सबसे बड़ी खोज है। इसके पहले भी दो बड़े रत्न जाम्बिया की इसी खदान से प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें से अब दूसरे नंबर पर इंफोसू (infosu) और तीसरे नंबर पर इंकाल्मु (inkalamu) है। इंफोसू का वजन 1 किलो 245 ग्राम था और इंकाल्मु का वजन 1 किलो 131 ग्राम रहा है।

रत्न को दिया गया ये नाम

गिनीज बुक में 1 किलो 505 ग्राम के साथ पहले नंबर पर आने वाले इस पन्ना को चिपमबेले (chipembele) नाम दिया गया है। जाम्बिया की लोकल भाषा में इसका अर्थ राइनो यानी गेंडा जानवर से है। इसे ऐसा नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि पन्ना का ऊपरी हिस्सा सींगनुमा नजर आता है। गिनीज बुक ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि इस जेमस्टोन को बनने के लिए बेहद अनुकूल परिस्थितयां प्राप्त थीं। जिसकी वजह से इसमें मौजूद तत्वों को एक बड़े क्रिस्टल के रूप में शक्ल मिलती चली गई।

 

यह भी पढ़ें : इस शख्स की हरकतों को देख पूरी दुनिया लगा रही ठहाके, करता है कुछ ऐसा काम

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Share this article
click me!