बिल गेट्स को भी भाया डॉली चाय वाले का अनोखा अंदाज, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये खास वीडियो

Published : Feb 29, 2024, 11:13 AM IST
bill gates.j

सार

दुनिया के सबसे बड़े रईसों में शुमार माइक्रो सॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नागपुर के एक चाय वाले के फैन हो गए हैं। उसके चाय बनाने का अनोखा अंदाज उन्हें भा गया। उन्होंने उसके ठेले पर चाय पी और वीडियो भी शेयर किया जो वायरल हो रहा है।

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर नागपुर का एक चाय वाला तेजी से वायरल हो रहा है। हो भी क्यों न, दुनिया की सबसे अमीर हस्तियों में शुमार बिल गेट्स ने उसके चाय के ठेले पर चाय जो पी है। यही नहीं गेट्स इस चाय वाले के चाय बनाने के अनोखे अंदाज के भी फैन हो गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस चाय वाले के साथ अपना वीडियो भी शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। 

वीडियो में बिल गेट्स ने मांगी चाय
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में माइक्रो सॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नागपुर के डॉली चाय वाले के ठेले पर पहुंचते हैं औऱ उससे एक चाय मांगते हैं। इसके बाद डॉली चाय वाला अपने चिरपरिचित अंदाज में उनके लिए चाय बनाते दिखता है। चाय में दूध औऱ कॉफी भी काफी बेहतरीन अंदाज में डालता है जो बिल गेट्स को काफी पसंद आता है। अंत में डॉली चाय वाला चाय को शीशे के ग्लास में निकालकर गेट्स को देता है।

पढ़ें Live शो में कॉमेडियन की पिटाई का Video वायरल, हनीमून पर मजाक करना पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर कई कमेंट्स
डॉली चाय वाला अपने चाय बनाने के अनोखे अंदाज को लेकर काफी फेमस है। कई फूड ब्लॉगर्स और यूट्यूबर भी उसके वीडियो डालते रहते हैं। उसके कपड़े और हेयर स्टाइल भी हटके हैं। ऐसे में बिल गेट्स के साथ उसके फोटो और वीडियो पर यूजर्स शानदार कमेंट्स कर लाइक कर रहे हैं। अब तक वीडियो को 8.2 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो में गेट्स चाय पीकर बोलते हैं कि, ‘भारत इनोवेशन का घर है और वह यहां दोबारा आने के लिए उत्सुक हैं ’। यूजर्स कई कमेंट्स भी कर रहे हैं, एक ने लिखा है कि 2024 में क्या-क्या देखने को मिलेगा।

देखें वीडियो
 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए