दुल्हन से बात मत करना, शादी में आने वाले मेहमानों के लिए रखी गईं ऐसी शर्तें, जिन्हें पढ़कर भड़के लोग

Published : Jul 16, 2021, 11:27 AM IST
दुल्हन से बात मत करना, शादी में आने वाले मेहमानों के लिए रखी गईं ऐसी शर्तें, जिन्हें पढ़कर भड़के लोग

सार

मेल में पूछा गया, क्या आप प्लस वन के साथ शादी में शामिल होने वाले हैं ?  इसके बाद शादी में शामिल होने के कुछ नियम बताए गए। शादी में आने के नियमों को पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि ऐसी शादी में जाना ही नहीं चाहिए। 

नई दिल्ली. अगर आपको शादी का कोई कार्ड मिले और उसमें शर्त लिखी हो कि फंक्शन में आएं, लेकिन दुल्हन से बात न करें। ये शर्त पढ़कर एक बार आप चौकेंगे जरूर। कुछ ऐसा ही कार्ड या कहें शादी के नियमों की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लिस्ट में उन शर्तों का जिक्र है, जिनका पालन शादी में आने वाले मेहमानों को करना होगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वेडिंग प्लानर ने शादी में आने के लिए मेहमानों को एक ईमेल भेजा। मेल के जरिए उन्होंने शादी के कुछ नियमों को बताया। वेडिंग प्लानर के ईमेल में लिखा है, गुड मॉर्निंग। मैं सभी मेहमानों की गिनती करने और शादी के दिन के कुछ नियमों को बता रहा हूं। 

मेल में पूछा गया, क्या आप प्लस वन के साथ शादी में शामिल होने वाले हैं ?  इसके बाद शादी में शामिल होने के कुछ नियम बताए गए।

1- शादी में 15 - 30 मिनट पहले पहुंचें।
2- कृपया सफेद या क्रीम कलर के कपड़े न पहनें।
3- कृपया पूरे चेहरे पर मेकअप न करें।
4- समारोह के दौरान रिकॉर्डिंग न करें।
5- निर्देश दिए जाने तक फेसबुक पर चेक इन न करें।
6- दुल्हन से बिल्कुल बात न करें। 
7-  साढ़े पांच हजार ($75) से अधिक का गिफ्ट साथ लाएं, नहीं तो प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

शादी में आने के नियमों को पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि ऐसी शादी में जाना ही नहीं चाहिए। एक यूजर ने कहा, दुल्हन से बात मत करो। क्या मजाक है। शादी होने जा रही है इसके बाद भी लड़के को डर है।   

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO