छोटी बहन को मैथ पढ़ाते-पढ़ाते अचनाक जोर-जोर से रोने लगा भाई, Viral Video को देख बचपन की आ जाएगी याद

छोटे-भाई बहन को पढ़ाने की जिम्मेदारी बड़े भाई-बहन की होती है। इस दौरान दोनों में लड़ाई भी देखने को मिलती है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जहां बच्चा अपनी बहन को पढ़ाते-पढ़ाते जोर-जोर से रोने लगता है।

Nitu Kumari | Published : Oct 28, 2022 12:33 PM IST

ट्रेडिंग डेस्क.भाई-बहन का रिश्ता प्यार, दुलार और लड़ाई-झगड़े का होता है। ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां  भाई-बहन के बीच लड़ाई ना हुआ हो। सोशल मीडिया पर क्यूट फाइट का वीडियो भी वायरल होता है। लेकिन हम एक ऐसा वीडियो आपको दिखने जा रहे हैं, जहां बहन को भाई पढ़ाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जब उसे समझ नहीं आ रहा है तो गुस्सा करने की बजाय वो खुद रोने लगता है। यह वीडियो चीन की है। चीनी मीडिया में इस वीडियो के खूब चर्चे हैं।

चीन में वीडियो चर्चा में

Latest Videos

इस वीडियो को बच्चों की मां ने पोस्ट किया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक झोंग नाम की महिला ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला। झोंग ने बताया कि उसके बेटे ने अपनी छोटी बहन को मैथ यानी गणित में होमवर्क करने में मदद करने के लिए कहा। उसने कहा कि वो बहन को मैथ पढ़ाएगा। उसे अंदाजा नहीं था कि ये काफी मुश्किल भरा होने वाला है।

मां ने बच्चों का बनाया वीडियो

झोंग ने बताया कि बेटा शुरू में काफी शांत था। लेकिन जब उसकी बहन ने उसके बताए चीजों का पालन करने से इंकार कर दिया तो वो फ्रस्टेड हो गया। वो जोर-जोर से रोने लगा। वायरल क्लि में देख सकते हैं कि मां बेटे को बोलती हैं,'तुम टीचर नहीं बन सकते हों।' जिस पर वो रोते हुए कहता है,‘मैंने उसे सीधे जवाब बताया कि इस तस्वीर में तीन समकोण हैं, लेकिन उसने फिर भी जोर देकर कहा कि दो समकोण हैं।’ वीडियो में भाई बहन दोनों को रोता हुए देख सकते हैं। वहीं मां वीडियो बनाते हुए हंसती सुनाई देगी।

मैथ रुलाता ही है

इस वीडियो को अब तक 13 लाख के करीब लोगों ने लाइक्स किया है। इतना ही नहीं लोग तरह-तरह के फनी कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'गणित वास्तव में सभी को रुलाता है।' वहीं एक ने कहा कि मैं उसकी बहन के जैसी हूं जिसे मैथ समझ में नहीं आता। एक अन्य यूजर ने लिखा,'मैथ टीचर का भी ऐसा ही हाल होता होगा। बेचारे सर।' एक ने लिखा,'मुझे दोनों के लिए बुरा लग रहा है।' 

और पढ़ें:

महिला 90 कुत्ते और सड़ते पिल्लों के बीच जी रही थी जिंदगी, घर का नजारा देख हिल गई पुलिस

30 साल में 70 महिलाओं का मर्डर...पिता की मौत के बाद बेटी का खुलासा सुन देश SHOCKED

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts