
वायरल न्यूज, boy helps girl but ends up introuble viral video । लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं हैं। वे हर वो काम कर सकती हैं, जिसे कभी पुरुषों के लिए छोड़ दिया जाता है। अब तो ज्यादातर लड़कियां जिम जाती है, वर्जिश करके आपने आपको फिट रखती हैं। हालांकि कई मौकों पर उत्साही युवक उनके सामने अपनी मसल्स की ताकत दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन कभी-कभी दांव उलटा पड़ जाता है। ऐसे ही एक घटना का वीडियो आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इसे देखकर आप भी अलर्ट हो जाएं, जो काम आपके बस का नहीं है, उसे बिल्कुल ट्राय ना करें। अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।
लड़की की मदद करना युवक को पड़ा भारी, हैरान कर देगा ये वीडियो
safalbanoge इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे यूजर ने कैप्शन दिया है, इसे कहते हैं रियल सुपर हीरो.... वहीं वीडियो पर स्लोगन दिया गया है, जब मैं लड़कियों को प्रभावित करने की कोशिश करता हूं। क्लिप में देखा जा सकता है कि एक लड़की सीढ़ियो पर एक लगेज को बमुश्किल लेकर आ रही है। जब वो आधा रास्ता पार कर चुकी होती है, तब एक लड़के को दिखता है कि उसे अपना बैग को ऊपर खींचने में बहुत मुश्किल हो रही है। इसके बाद वो पूरे टशन से लड़की से बैग छोड़ने के लिए कहता है। इसके बाद ये लड़का जैसे ही बैग खींचता है उसे समझ आ जाता है कि वो बहुत भारी है। इसके बाद अचानक ये भारी भरकम लगेज लड़के सहित सीढ़ियों पर नीचे की तरफ खिसकने लगता है। आखिरकार लड़का लगेज के साथ घिसटता हुआ नीचे पहुंच जाता है।
नेटीजन्स ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लड़के के साथ अपनी सहानूभूति जताई है। कई लोगों ने कहा - नेवर गिप अप । दूसरे ने कहा - भाई को ही मदद की जरुरत पड़ गई। ज्यादातर यूजर्स ने लड़कों को सलाह दी है कि हर जगह ताकत ना लगाएं, कहीं दिमाग लगाने की भी जरुरत होती है।
ये भी पढ़ें -
Sheikh Hasina के लिए काटा केक, एक्ट्रेस का बीच चौराहे किया ऐसा हाल, Watch Video
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News